scriptहोली में जमकर उड़े रंग-गुलाल, महिलाओं ने जमकर खेली होली | Fierce flying gourds in Holi, women played fiercely | Patrika News

होली में जमकर उड़े रंग-गुलाल, महिलाओं ने जमकर खेली होली

locationबालाघाटPublished: Mar 23, 2019 05:12:58 pm

Submitted by:

mahesh doune

प्रेम व भाईचारा सहित रंगों का पर्व होली की धूम नगर सहित जिले में चहुंओर दिखाई दी।

balaghat

होली में जमकर उड़े रंग-गुलाल, महिलाओं ने जमकर खेली होली

बालाघाट. प्रेम व भाईचारा सहित रंगों का पर्व होली की धूम नगर सहित जिले में चहुंओर दिखाई दी। होलिका दहन के दूसरे दिन 21 मार्च को धुरेड़ी के दिन रंग व गुलाल से लोग सराबोर नजर आए। इस पर्व पर छोटे बड़े सभी ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर अपने से बड़ों का आर्शीवाद लेकर प्रेम के साथ गले मिलकर रंगों का भरपूर आनंद लिया और जमकर होली खेली। धुरेड़ी के दूसरे दिन २२ मार्च को भी कुछ जगह रंग के साथ पानी व कीचड़ होली खेलते लोग नजर आए। नगर के प्रमुख चौराहों सहित मोहल्लों में लोग होली के गीत बजाकर नृत्य कर रंग खेल खुशियां मनाते देखे गए। गौरतलब हो कि होली का जमकर आनंद महिलाओं व बच्चों द्वारा उठाया गया। रंग खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। खासकर शहर के दिनदयाल पुरम, प्रेम नगर, गायखुरी, बाघ कॉलोनी, भटेरा चौकी, बूढ़ी, सरेखा सहित अन्य कॉलोनियों में सामुहिक रूप से एकजुट होकर होली खेली गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो