scriptकलश यात्रा निकाल कराया गया पांच कुंडीय यज्ञ | Five Kundya Yagna Taken Out of Kalash Yatra | Patrika News

कलश यात्रा निकाल कराया गया पांच कुंडीय यज्ञ

locationबालाघाटPublished: Apr 23, 2018 08:08:34 pm

Submitted by:

mukesh yadav

अमनों व शांति के लिए गायत्री शक्तिपीठ का आयोजन

gaytri
बालाघाट. शहर के प्रेम नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पदाधिकारियों द्वारा नगर मंथन श्रंृखला का क्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत बच्चों में संस्कार, गुरू दीक्षा व देश व जिले में अमनों व शांति के लिए यज्ञ संपन्न कराए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत शहर के मोती नगर स्थित अवधपुरी कालोनी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न किया गया। इस दौरान यहां पहले कलश यात्रा निकली गई। जिसमें ब्रह्मवादिनी बहिनों द्वारा नगर जागरण करते हुए प्रज्ञा गीतों के साथ कालोनी की मुख्य गलियों का भ्रमण किया गया। इसके बाद पांच कुंडीय यज्ञ शाला में पूजा पीठ पर दीप, कलश, पंचतत्व वेदी, सर्वतोभद्र मंडल, गुरु गायत्री पूजन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमानों ने समूचे देव अह्वाहन पूजन विधान को व्यासपीठ के मार्गदर्शन में पूरा किया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी डॉ चारुदत्त जोशी, जिला संयोजक महेश खजांची, गायत्री बिसेन, अमिता चौधरी, मंजू गुप्ता ने सामवेदीय संगीत पद्धति में युग गायक तिलक तरवरे, वादक के साथ समूचे यज्ञ का संचालन किया। यज्ञ की अंतिम पारी में गुरु दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। संस्था के महेश खजांची ने बताया कि अगला यज्ञ शहर के महाराष्ट्र मंडल में 19 व 20 मई को संपन्न होगा।
कृषि समिति की बैठक 27 अप्रैल को
बालाघाट. जिला पंचायत की कृषि समिति की बैठक कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव में 27 अप्रैल को रखी गई है। समिति के सभापति डॉ विजय खेरे की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक में कृषि एवं आत्मा परियोजना के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों का अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही इस बैठक में उद्यान, मत्स्य, पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करने के साथ विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों का अनुमोदन किया जाएगा। बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को खाद, बीज एवं ऋण वितरण की समीक्षा की जाएगी। समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के लिए सूचना भेज दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो