भाजपाईयों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का पुतला जलाने से पूर्व पुलिस ने छीना
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का स्थानीय कालीपुतली चौक में पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया।

बालाघाट. भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का स्थानीय कालीपुतली चौक में पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते पुतला दहन में भाजपाईयों व पुलिस के बीच छीनाझपटी हुई। जिससे भाजपा नेता पुतला दहन करने में कामयाब नहीं हो पाए और पुतला जलाने से पूर्व पुलिस ने पुतला छीन लिया। भाजपाईयों ने सेना का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान व दिग्विजयसिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता अभय कोचर ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया गया जिसका दिग्विजयसिंह द्वारा सबूत मांगा जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेसियों द्वारा सैनिक अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा छोड़े जाने पाकिस्तान को धन्यवाद दिया जा रहा है। इस तरह की बयानबाजी कर दिग्गी राजा द्वारा तीनों सेना व प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया जा रहा है जिसे पूरा देश व भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा दिग्विजयसिंह का पुतला फूंक विरोध किया जा रहा है।
अब पाइए अपने शहर ( Balaghat News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज