चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
बाइक सवार दो व्यक्ति घायल, अस्पताल कराए गए भर्ती
बालाघाट/चरेगांव. जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम चरेगांव समनापुर के बीच नेहरा नदी में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सुनील पिता इसुलाल शिवंवशी (39) जो बालाघाट के वार्ड नंबर 10 का निवासी है। वहीं दूसरा साथी नाथूराम पिता नर्मददास सोनवाने (50) वार्ड नंबर 1 बूढ़ी बालाघाट निवासी है। नाथूराम ने बताया की वे दोनों बाइक से मंडला से आ रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से एक चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था। नेहरा पुल के पास चौपहिया ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नाथूराम के अनुसार उक्त चौपहिया वाहन सरकारी लग रहा था। इस दुर्घटना में दोनों को फै्रक्चर आया है। लामता पुलिस ने घायल को भर्ती करवाया। वहीं मामले की विवेचना की जा रही है।