scriptगंगा तो साफ हुई नहीं बैंक साफ हो गए- कमलनाथ | Ganga is not clear then bank cleared- Kamal Nath | Patrika News

गंगा तो साफ हुई नहीं बैंक साफ हो गए- कमलनाथ

locationबालाघाटPublished: Apr 16, 2019 08:43:08 pm

Submitted by:

mukesh yadav

बालाघाट सिवनी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत के पक्ष में कमलनाथ ने की सभासुरक्षा और बेरोजगारी के मामले में भाजपा सरकार को घेरा

election 2019

गंगा तो साफ हुई नहीं बैंक साफ हो गए- कमलनाथ

बालाघाट. लोकसभा चुनाव के चलते इन दिनों कांग्रेस भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। सभी अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने पहुंच रहे है। इसी कड़ी में मंगलवाल को प्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने जिले के वारासिवनी और हट्टा में कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत के पक्ष में आमसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने जितने वायदे किए सभी खोंखले निकले। उन्होंने गंगा सफाई की बात कही थी। लेकिन गंगा तो साफ हुई नहीं बल्कि बैंक साफ हो गए। भाजपा को घेरते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जहां एक ओर प्रदेश की पुर्व शिवराज सरकार को घेरा। वहीं सुरक्षा के मामले में प्रधानमंत्री मोदी को दो टूक में कहा कि आप सुरक्षा की बात करते हंै। आपने जब मोदी जी पेंट और पायजामा पहनना नहीं सीखा था तब जवाहलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने एयर फोर्स, नेवी, सेन्य स्कूल, मिल्ट्री एकेडमी बनाई थी। तब तो मोदी जी कुछ कहने लायक नही थे। कमलनाथ ने भाजपा को कलाकारी और गुमराह की राजनीति करने वाली पार्टी बताया।
कमलनाथ ने लोकसभा प्रत्याशी मधु भगत के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं प्रदेश के किसान, युवा महिलाओं और हर तबके के लिए बेहतर प्रयास करने को लेकर अपनी मंशा साफ की। वहीं भाजपा और खासकर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि 100 दिन में उन्होंने सबसे अधिक किसानों की चिंता की है। भाजपा ध्यान भटकाने और बरगलाने की राजनीति कर रही है। उन्हें भाजपा के लोगों से नहीं बल्कि प्रदेश के किसान और जनता का सर्टिफिकेट चाहिए। किसान कर्ज मॉफी के मामले में कमलनाथ ने कहा कि आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद शेष बचे किसानों का कर्जा भी माफ किया जाएगा। आमसभा के दौरान बसपा वरिष्ठ नेता उदयसिंह पंचेश्वर कांग्रेस की सदस्यता ली।
आमसभा के दौरान मंच पर प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष हीना कावरे, खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल, कटंगी विधायक टामलाल सहारे, विधायक मधु भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, वारासिवनी नपाध्यक्ष विवेक पटेल, उदय सिंह पंचेश्वर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो