scriptओम सांई सेवा समिति की पहल के बाद मदद के लिए बढ़े हाथ | Hands up for help after Om Sai Seva Committee initiative | Patrika News

ओम सांई सेवा समिति की पहल के बाद मदद के लिए बढ़े हाथ

locationबालाघाटPublished: May 18, 2019 08:43:05 pm

Submitted by:

mukesh yadav

पीडि़त उमेश ब्रम्हे को की आर्थिक मदद, अब उमेश ब्रम्हे जबलपुर में करवा रहा उपचार

madat

ओम सांई सेवा समिति की पहल के बाद मदद के लिए बढ़े हाथ

बालाघाट. शहर के समीपस्थ ग्राम कोसमी के वार्ड नंबर 4 कोसमी निवासी उमेश ब्रम्हे गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। जानकारी लगने पर शहर की ओम साईं राम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उमेश की सहायतार्थ मदद के लिए गुहार लगाई। वहीं कलेक्टर के समक्ष उमेश की परेशानी भी बताई। बताया गया कि उमेश अपनी मॉ के साथ कोसमी में रहता है। परिवार में आय का स्त्रोत भी उमेश ही है। इसके बाद कलेक्टर ने पहल करते हुए उमेश को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जाने की व्यवस्था करवाई। मामला समाज में आने के बाद पीडि़त उमेश ब्रम्हे को गढ़वाल समाज के लोगों में धनलाल ब्रम्हे ने 2000, बीडी नागेश्वर ने 5000, राहुल शिववंशी 1100, उमेश्वर नागेश्वर 1100, गजेन्द्र भारद्वाज 1100, मुन्ना वराड़े 1000, द्वारका बंशपाल 1000, प्रभुधन सोलंकी, किशोर दिन्नेवार, सलभ बनवाले, युवराज चंद्रवशी व अन्य द्वारा पांच हजार, कामाक्षी सूर्याबनवाले द्वारा 500 रुपए की नकद राशि से सहायता की गई। अब जबलपुर में उमेश ब्रम्हे अपना उपचार करवा पा रहा है। बताया गया कि उमेश तरूण नगपुरे के हेल्थ क्लब में टे्रनर का काम करता है। जानकारी लगने पर तरूण नगपुर ने अपने साथी हरीश नगपुरे व अन्य के साथ उमेश की मदद की शुरूआत की और उसे मदद दिलवाई। गढ़वाल समाज ने तरूण, हरीश व अन्य सहयोकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वहीं युवा प्रकोष्ठ गढ़वाल समाज के सदस्यों ने अपने जबलपुर के पदाधिकारीयों को उमेश ब्रम्हे की सहायता हेतु ध्यान देने का आह्वान किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो