scriptतीसरे दिन भी जारी रही वन कर्मचारियों की भूख हड़ताल | Hunger strike of forest workers continuing on the third day | Patrika News

तीसरे दिन भी जारी रही वन कर्मचारियों की भूख हड़ताल

locationबालाघाटPublished: Jun 02, 2018 12:08:35 pm

Submitted by:

mukesh yadav

हड़तालियों के समर्थन में नित्य बढ़ रही संख्या

hadtal

तीसरे दिन भी जारी रही वन कर्मचारियों की भूख हड़ताल

बालाघाट. वन कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित १९ सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन शुक्रवार को भी भूख हड़ताल जारी रही। इसके पूर्व अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। लेकिन शासन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक रूख सामने नहीं आने के कारण तीन दिन पूर्व इनके द्वारा भूख हड़ताल प्रारंभ की गई। हड़ताल के पहले दिन पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे थे। वहीं दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर ०७ हुई थी। वहीं शुक्रवार को करीब ११ अधिकारी-कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर अपनी आवाज बुलंद की।
इस संबंध में वन कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी जायज मांगों को लेकर २४ मई से वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन कर रहे हंै। लेकिन मांगों की ओर सरकार गंभीर नहीं है। मांगें पूरी नहीं होने पर शिवराज सरकार को महिला कर्मचारियों द्वारा चूड़ी भेंट कर विरोध जताया गया था। इसके बाद भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।
कार्य हो रहे प्रभावित
दक्षिण सामान्य के डीएफओ देवाप्रसाद ने बताया कि वनकर्मियों के हड़ताल पर रहने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वन्य प्राणियों की सुरक्षा व जंगल की रक्षा को लेकर विभाग चिंतनीय है। वनपाल, वनरक्षक, डिप्टी रेंजर सहित वन क्षेत्रपाल भी हड़ताल में शामिल होने से विभागीय कार्य में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि केबीनेट की बैठक में वनकर्मियों के हितों में निर्णय लिए जाने की संभावना है।

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत
बालाघाट. वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम कायदी के गिट्टी खदान में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए वारासिवनी थाने भिजवाई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कायदी के गिट्टी खदान में क्रेशर प्लांट भी संचालित है। इस क्रेशर प्लांट में पत्थरों से गिट्टी बनाने के लिए शुक्रवार को एक ट्रैक्टर में गिट्टी भरकर खदान से ले जा रहे थे। इस ट्रैक्टर ट्राली में कायदी निवासी जितेन्द्र पिता धन्नालाल दमाहे (२८) सवार था। जैसे ही यह ट्रैक्टर खदान से उपर जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में यह युवक आ गया। जो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच के लिए डायरी वारासिवनी थाने भेज दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो