इधर, सूचना मिलने पर बिरसा थाना और सालेटेकरी चौकी पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई कर शव का पीएम कराया, मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। वहीं अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बिरसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर लोरमी के पास ग्राम बिपतपुर में बीती रातझामसिंह मेरावी ग्राम बांसबीरा थाना सालेवार छग राज्य निवासी हाल मुकाम बिपतपुर ने अपनी पत्नी सुनीता बाई मेरावी की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि झामसिंह पिछले लगभग 2 माह से अपने ससुराल बिपतपुर में ही निवास कर रहा है। 18 फरवरी की रात्रि करीबन 11 बजे झामसिंह ने अपनी पत्नी सुनीता बाई मेरावी को शराब लाने के लिए बोला। जिस पर पत्नी ने शराब लाने से मना कर दिया।
पत्नी द्वारा शराब लाने से मना करने पर झामसिंह द्वारा उसे तीन-चार थप्पड़ मार दिया। इस दौरान सुनीता बाई डर कर भागने लगी उसके पीछे झामसिंह भी लठ॒ठ लेकर भागा। करीबन एक किमी तक भागने के बाद सुनीत बाई मेलेराम यादव के खेत से में गिर गई। सुनीता के गिरते ही झामसिंह ने उस पर लठ्ठ से वार कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। झामसिंह ने सुनीता बाई के शव को वहीं खेत पर पैरा में ही छिपाकर घर लौट गया दूसरे दिनशनिवार की सुबह झामसिंह ने गांव की महिला बढ़न बाई को सुनीता के घर में नहीं होने की जानकारी दी। बढ़न बाई को रात में हुए झगड़े की जानकारी होने वे चलते वह सुनीता रात्रि में जिस ओर भागी थी, उस ओर वह भी गई।
रास्ते में उसे खेत में पैरा उलझ हुआ दिखा, जिसे हटाने पर सुनीत नजर आई उक्त महिला ने इस घटना की जानकारी सालेटेकरी चौर्क प्रभारी को दी। सालेटेकरी पुलिस ने घटना की जानकारी बिरसा थान में दी।
जानकारी प्राप्त होते ही बिरस थाना प्रभारा भरत गोटिया सालेटेकरी चौकी प्रभारी पंकउ मुदगल, एसआई शिवाजी तिवारी प्रधान आरक्षक मनोज पटेल आरक्षकराजेश यादव, गोविंद वरक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बरामद किया। वहीं सुनीता बाई के पति से पूछताछ की गई | पुलिसिय पूछताछ में झामसिंह ने अपना जुर्म कबूलकर लिया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।