scriptअवैध गौण खनिज परिवहन करते दो डम्पर वाहन जब्त | Illegal mineral transport seizes two dumper vehicles | Patrika News

अवैध गौण खनिज परिवहन करते दो डम्पर वाहन जब्त

locationबालाघाटPublished: Sep 17, 2017 05:08:37 pm

Submitted by:

mukesh yadav

खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा लांजी आमगांव मार्ग पर अवैध रूप से गौण खनिज परिवहन करते दो डम्पर पकड़ा गया।

karywahi
बालाघाट/लांजी. खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा लांजी आमगांव मार्ग पर अवैध रूप से गौण खनिज परिवहन करते दो डम्पर पकड़ा गया। वाहन चालकों के पास खजिन परिवहन के दस्तावेज नहीं होने पर दोनों वाहनों को लांजी थाना में आगामी आदेश तक पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया।
मामला संबंध में लांजी पुलिस ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा लांजी प्रवास के दौरान शनिवार को वाहन क्रमांक सीजी ०८ एबी ९५७७, सीजी ०८ डबल्यू ९९८१ को चूना पत्थर, गिट्टी परिवहन करते पकड़ा गया। दोनों वाहन राजनादगांव की ओर से आ रहे थे। खनिज परिवहन का दस्तावेज मांगने पर कागजात नहीं होने से वाहन को पकड़ पुलिस अभिरक्षा में थाना में खड़ा किया गया है।

संघ करेगा स्वाध्यायी श्रावकों का सम्मान आज
बालाघाट. श्री महाकौशल जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के नव-नियुक्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी की घोषणा संघ के अध्यक्ष अभय सेठिया द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। संघ द्वारा स्वाध्यायी श्रावक सम्मान समारोह का आयोजन १७ सितम्बर को सुबह ९ बजे पाश्र्वनाथ भवन में किया गया। दोपहर १२ बजे से नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आहूत की गई।
उन्होंने बताया कि स्वाध्यायी वे होते है, जैन समाज में जहां साधु संत नहीं पहुंचते वहां जाकर ८ दिनों तक धर्म आराधना करने का काम श्रावक बंधु करते है। इस अवसर पर करीब ६० स्वाध्यायी श्रावकों का सम्मान किया जाएंगा। इस अवसर पर महेन्द्र सुराना, मैनेजिंग ट्रस्टी कपूरचंद कोठारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इनकों दी जिम्मेदारी
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के पदाधिकारियों में संरक्षक रायपुर जयकुमार वैद्य, खैरगढ़ हुकुमचंद मुणोत, सिवनी धरमचंद भूरा, खरियार रोड कांतीलाल चतुरमोहता, बालाघाट ज्ञानचंद बाफना को नियुक्त किया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष रायपुर विजय कुमार वैद्य, धमतरी जीवनचंद लोढ़ा, रायपुर नरेश बैदमुथा, डौंडी लोहारा राजेन्द्र पारख, महामंत्री गोंदिया दिनेश वैद्य, सहमंत्री दुर्ग मनीष दुग्गड़, जगदलपुर निहालचंद बरडिया, कोषाध्यक्ष रायपुर विमल मालू, प्रचार प्रसार प्रमुख जबलपुर संदीप भूरा, बालाघाट ज्ञानचंद कांकरिया, शिविर प्रभारी भिलाई सुमित खटोड़ को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो