बालाघाट

मध्यस्थता केन्द्र का किया इ-लोकार्पण

वारासिवनी में मध्यस्थता केन्द्र का किया इ-लोकार्पण

बालाघाटMay 30, 2020 / 09:14 pm

Bhaneshwar sakure

मध्यस्थता केन्द्र का किया इ-लोकार्पण

बालाघाट. मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तहसील न्यायालय वारासिवनी में मध्यस्थता केंद्र का निर्माण कराया गया है। कोविड-19 के प्रभावशील होने के कारण इ-लोकार्पण वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शनिवार को सुबह 11.10 बजे न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल मुख्य न्यायाधिपति मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर व मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक और संजय यादव मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रशासनिक न्यायाधिपति व कार्यपालक अध्यक्ष मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, गिरिबाला सिंह सदस्य सचिव मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की उपस्थिति में ऑनलाइन लोकार्पण प्रभारी जिला न्यायाधीश राजाराम भारतीय द्वारा किया गया।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा संजय यादव ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तहसील न्यायालय स्तर पर निर्मित मीडिएशन सेंटर भवन का निर्माण निशुल्क विधिक सहायता और विधिक सलाह, लोकअदालत और मध्यस्थता कार्रवाई के लिए किया गया है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी जिला न्यायाधीश राजाराम भारतीय, आनंद प्रिय राहुल अपर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट, कमलेश सनोडिय़ा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति वारासिवनी, मनोज कुमार द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश वारासिवनी, शिवलाल केवट अपर जिला न्यायाधीश वारासिवनी, राजेश शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालाघाट, गिरजेश सनोडिय़ा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 वारासिवनी, राहुल सोलंकी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वारासिवनी, संगीता पंद्राम न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी वारासिवनी सहित अन्य उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.