scriptनपा वारासिवनी में निर्दलीय या फिर भाजपा की होगी नगर सरकार, फैसला 10 अगस्त को | Independent or BJP will have city government in Napa Warasivani | Patrika News

नपा वारासिवनी में निर्दलीय या फिर भाजपा की होगी नगर सरकार, फैसला 10 अगस्त को

locationबालाघाटPublished: Aug 09, 2022 10:36:56 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कौन? नामों की नहीं हुई घोषणा15 वार्डों में से 10 निर्दलीय पार्षद हुए हैं निर्वाचित

नपा वारासिवनी में निर्दलीय या फिर भाजपा की होगी नगर सरकार, फैसला आज

नपा वारासिवनी में निर्दलीय या फिर भाजपा की होगी नगर सरकार, फैसला आज

बालाघाट. नगर पालिका परिषद वारासिवनी में नगर सरकार का गठन 10 अगस्त को होगा। भले ही यहां पर निर्दलीय पार्षदों का कब्जा है, लेकिन नगर सरकार के गठन को लेकर संशय बना हुआ है। नपा में निर्दलीय की सरकार होगी या फिर भाजपा की, इसका फैसला 10 अगस्त को हो जाएगा। हालांकि, निर्दलीय पार्षदों और भाजपा की ओर से भी अभी तक अधिकृत रुप में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए नामों की घोषणा नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद वारासिवनी में 15 वार्डों में से 10 वार्ड में विधायक प्रदीप जायसवाल के समर्थक प्रत्याशी निर्दलीय पार्षद के रुप में निर्वाचित हुए हैं। जिससे यह माना जा रहा है कि यहां पर निर्दलीय की ही नगर सरकार होगी। लेकिन जिस तरह से नगर परिषद लांजी और कटंगी में भाजपा की नगर सरकार बनी है, उस लिहाज से वारासिवनी में भी भाजपा की नगर सरकार की संभावना बन रही है। नपा वारासिवनी में 5 भाजपाई पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
ये है अध्यक्ष पद के दावेदार
नगर पालिका परिषद वारासिवनी में वैसे तो निर्दलीय पार्षदों की सरकार बनना लगभग तय है। लेकिन निर्दलीय पार्षदों में भी अध्यक्ष के दावेदारों की सूची लंबी है। हालांकि, प्रारंभिक रुप से वार्ड क्रमांक 05 से मधु जायसवाल, वार्ड क्रमांक 14 से डॉली ऐड़े और वार्ड क्रमांक 12 से सरिता दंादरे का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि विधायक प्रदीप जायसवाल जिसे अध्यक्ष बनाना चाहेंगे, वह सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को मानना पड़ेगा। हालांकि, विधायक अभी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद मधु जायसवाल अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे है। इसके बाद वार्ड क्रमांक 14 से डॉली विक्की ऐड़े का नाम सामने आ रहा है। वहीं जातीय समीकरण के आधार पर वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद सरिता दंादरे भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। लेकिन माना जा रहा है कि मधु जायसवाल या फिर डॉली ऐड़े दोनों में से किसी एक का अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि, इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
भाजपा भी जोड़-तोड़ में लगी
इधर, नपा वारासिवनी में भले ही भाजपा को बहुमत नहीं है, लेकिन भाजपा भी जोड़-तोड़ की राजनीति में लगी हुई है। नपा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा भी अपनी दावेदारी कर रही है। नगर सरकार के गठन के लिए भाजपा को केवल तीन पार्षदों की आवश्यकता है। ऐसे में यदि तीन निर्दलीय पार्षद भाजपा को अपना समर्थन दे देते हैं तो वारासिवनी में भी भाजपा की नगर सरकार बन जाएगी। भाजपा की ओर से निर्दलीय पार्षदों में सेंधमारी करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तैयारी पहले से ही शुरू कर दी थी। मौजूदा समय में वे निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में भी है।
भ्रमण में निकले निर्दलीय पार्षद
नगर सरकार के गठन के पूर्व ही निर्दलीय पार्षदों का एक जत्था भ्रमण पर निकल गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 निर्दलीय पार्षद भ्रमण पर गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी निर्दलीय पार्षद नपा में निर्वाचन के पूर्व मुख्यालय पहुंचेंगे, जो बाद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो