scriptकलेक्ट्रेट में कराया गया जितेन एवं प्राची का विवाह | Jiten and Prachi get married in Collectorate | Patrika News
बालाघाट

कलेक्ट्रेट में कराया गया जितेन एवं प्राची का विवाह

विवाह बंधन में बंध कर खुश हुए दोनों

बालाघाटNov 20, 2019 / 08:20 pm

mukesh yadav

कलेक्ट्रेट में कराया गया जितेन एवं प्राची का विवाह

कलेक्ट्रेट में कराया गया जितेन एवं प्राची का विवाह

बालाघाट. कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत 20 नवम्बर को एक जोड़े का विवाह कराया गया। विशेष विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम ने नव विवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस सरकारी शादी में पंडित की भूमिका जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय के महाप्रबंधक अखिल चोरसिया द्वारा निभाई गई। मंत्रोच्चार के बाद वर वधु ने एक दुजे को वरमाला पहनाई और मिठाई खिलाई। बगैर किसी तामझाम के हुई इस सरकारी शादी ने आधुनिक होते समाज में विवाह के बढ़ते खर्च को कम करने और जातपात के बंधन को तोडऩे का संदेश भी दिया है।
किरनापुर वार्ड क्रमांक 04 के निवासी 39 वर्षीय जितेन पटेल एवं सिवनी जिले की लखनादौन तहसील के ग्राम डोंगरिया छपारा की निवासी 33 वर्षीय प्रांची अवधिया ने विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह करने के लिए आवेदन दिया था। जितेन एवं प्रांची को प्रमाण पत्र विशेष विवाह अधिकारी एंव अपर कलेक्ट्र शिवंगोविंद मरकाम द्वारा प्रदान किया गया। नव विवाहित जोड़ा इस विवाह से प्रसन्नन था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो