ज्ञात हो कि कदम संस्था की स्थापना 20 जनवरी 1995 को जबलपुर में हुई थी। जो अब तक लगभग 24 से अधिक वर्षो की यात्रा पूर्ण कर चुकी है। कदम संस्था के द्वारा एक विचार और विश्वास के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई थी। कदम संस्था जबलपुर के द्वारा दैनिक पौधा रोपण के अंतर्गत प्रतिदिन ठीक सुबह 10 बजे पौध रोपण किया जाता है। कदम संस्था के इन अथक प्रयासों से आज संस्था का नाम एवं कार्यो को लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स द्वारा मान्यता प्राप्त है एवं संस्था को प्रतिष्ठित माजा कोने सोशल एक्टिविस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज कदम संस्था की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि पर्यावरणीय लाभ और सामाजिक लाभ के संदर्भ में निर्मित ठोस प्रभाव एवं लोगों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता है। जिससे आज देश के अनेक स्थानों पर लोग कदम संस्था से जुड़ रहे हैं और पर्यावरण मित्र बनते जा रहे हंै।