scriptखमरिया में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण | King Bhoja's statue unveiled in Khamaria | Patrika News

खमरिया में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण

locationबालाघाटPublished: Feb 25, 2020 04:05:38 pm

Submitted by:

mukesh yadav

समाज में एक दूसरे की मदद करना बेहद जरूरी- ठाकरे

खमरिया में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण

खमरिया में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण

नेवरगांव वा। समीपस्थ ग्राम खमरिया के हनुमान चौक में छत्रिय पवार समाज ग्राम खमरिया द्वारा राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण पूर्व जनपद अध्यक्ष डुलेन्द्र ठाकरे, मुन्ना एवं बालकृष्ण बिसेन के मुख्य आतिथ्य व चैनलाल टेंभरे की अध्यक्षता में किया गया।
सुबह मां गढ़कालिका की पूजा अर्चना कर देवी मंदिर खमरिया से कलश यात्रा निकली गई। मां गढ़कालिका व राजा भोज की जीवन्त झांकी के साथ कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल हनुमान चौक खमरिया पहुंची। यहां दोपहर 3 बजे राजा भोज प्रतिमा का अनावरण अतिथियों के हस्ते किया गया। इसके बाद प्रवेश द्वार का शुभारंभ भी किया गया। मुख्य अतिथि डुलेन्द्र ठाकरे ने कहा समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए और हमें एक दूसरे की मदद करते हुए समाज के हर व्यक्ति को व्यापार के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। इन्होंने ब ताया कि 25 फरवरी को लालबर्रा में भी कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में स्वजाती बंधुओं का अच्छे कार्य के लिए सम्मानीत किया जाएगा। सभी को कार्यक्रम में पहुंचने अपील की गई।
यह रहे शामिल
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडी बोपचे, प्रदीप शरणागत, दमनसिंह रांहगडाले, आनंद ठाकरे, सुरेश पारधी, सेवकराम बघेल, खिलेश्वर पटले, खिलेंन्द्र बिसेन, एफसी राहंगडाले, भागचंद पटले, डिलेंद्र देशमुख, खुमान सिंह बिसेन, बिहारी पटले, एनके बिसेन, लेखेंद्र बिसेन, जेएल पटले, वेदराम राहंगडाले, कन्हैयालाल शरणागत, प्रमोद बघेल व एचसी बोपचे की उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो