script

क्षत्रपति शिवाजी महाराज एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे

locationबालाघाटPublished: Feb 22, 2020 01:36:14 pm

Submitted by:

mukesh yadav

प्रगतिशील कुनबी समाज ने शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

क्षत्रपति शिवाजी महाराज एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे

क्षत्रपति शिवाजी महाराज एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे

बालाघाट। मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले और मुगल साम्राज्य से संघर्ष करने वाले क्षत्रपति शिवाजी महाराज एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे। अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाईयों की सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया था। यह बात शिवाजी जयंती पर नगर के इतवारी बाजार स्थित क्षत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर किए गए माल्यार्पण के बाद प्रगतिशील कुनबी समाज के जिलाध्यक्ष इंजी. दिवाकरसिंह पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि वीरता, पराक्रम में उनका कोई सानी नहीं था। माता जीजाबाई के पुत्र क्षत्रपति शिवाजी महाराज के अनेक ऐसे कार्य है, जो प्रेरणादायी है और समाज उनके बताए गए पदचिन्हों पर चलकर ही संगठित रूप से उन्हें नमन करता है।
नगर के इतवारी बाजार में प्रगतिशील कुनबी समाज जिलाध्यक्ष इंजी दिवाकर सिंह ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर उनके माथे में तिलक किया और पुष्पहार पहनाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद बारी-बारी से समाज के महिलाए और पुरुषों ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। जय शिवाजी, जय भवानी का उद्घोष करते हुए क्षत्रपति शिवाजी महाराज की जय जयकार की।
कार्यक्रम में महासचिव शिवशंकर शिवणकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागवत कुथे, सुनील खोटेले, एके थेरकर, मोहन थेरकर, दयाराम कामड़े, टण्एल बेदरे, वीरेश्वरसिंह पटेल, दिलीप बहेकार, डॉ श्यामसिंह, ममता मते, साधना कुथे, मंदा बहेकार, त्रिवेणी गाडवे, चंद्रकांत बहेकार, रामेश्वर, श्रीपाल अंगुरे, सुनील कोरे, जयप्रकाश बेदरे, अनिल वनवे, अरुण कुथे, शैलेन्द्र बेंदरे, भूपेन्द्र सपाटे, अशोक ढोंगे, तरुण अंगुरे, चंद्रप्रतापसिंह पटेल, मंजीतसिंह पटेल, परमेश्वर बोहरे, नितेन्द्र बहेकार सहित अन्य सामाजिक लोग मौजूद थे।
29 फरवरी को समारोह
समाज जिलाध्यक्ष इंजी दिवाकरसिंह पटेल ने बताया कि 29 फरवरी को शिवाजी जयंती मनाई जाएगी। इस वर्ष भी नगर के कमला नेहरू महिला मंडल सभागार से वीर शिवाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो