scriptभाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए नेता पहुंच रहे घर-घर | Leaders reaching home to get BJP membership | Patrika News

भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए नेता पहुंच रहे घर-घर

locationबालाघाटPublished: Jul 20, 2019 08:41:11 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

अर्जुननाला में वार्डवासियों ने ली भाजपा की सदस्यता

balaghat

भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए नेता पहुंच रहे घर-घर

बालाघाट/कटंगी. भाजपा के सदस्यता अभियान के चलते पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर भाजपा की विचारधार से प्रभावित लोगों से संपर्क कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है। इसी क्रम में नगर में पार्षद गायत्री ठाकरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बूथ तक भाजपा को हर वर्ग तक पहुंचाना है। बीते चुनाव में जिन बूथों पर भाजपा को कभी सफलता नहीं मिली या पीछे रहे हैं, ऐसे बूथों पर हमें जीत हासिल करना है। भाजपा की विचारधारा से जुडऩे की इच्छा रखने वाले सभी वर्गों के लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चल रहा है। पार्टी से मिले लक्ष्य के अनुसार जिले में सदस्य बनाए जाने का कार्य प्रत्येक पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। यह अभियान अगस्त माह तक चलेगा। बालाघाट जिले में विधानसभावार जिला स्तर से सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।इस दौरान जिला सदस्यता अभियान प्रभारी राजेश त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौसम हरिनखेड़े, संजय खंडेलवाल, दिलीप चौरसिया, मंडल सदस्यता प्रभारी पवन राणा, संतोष तुरकर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो