script

दिव्यांग करा सकंेगे वाहन और व्हीलचेयर की बुकिंग

locationबालाघाटPublished: Nov 16, 2018 09:18:33 pm

Submitted by:

mukesh yadav

दिव्यांगों को सुविधा, भारत निर्वाचन आयोग ने तैयार किया सुगम्य पोर्टल

election 2018

दिव्यांग करा सकंेगे वाहन और व्हीलचेयर की बुकिंग

बालाघाट. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए सुगम्य पोर्टल पर दिव्यांग मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। ऐसे दिव्यांग मतदाता जो मतदान करने में किसी तरह की कठिनाई महसूस कर रहे हैं या उन्हें किसी तरह की सुविधा की आवश्यकता है, वे इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और आवश्यकतानुसार पोर्टल पर ही वाहन, व्हीलचेयर, ट्रायसिकल अथवा मतदान में सहायता के लिए स्वयंसेवी, दिव्यांग मित्र की मांग भी कर सकते हैं।
सुगम्य पोर्टल पर दिव्यांग मतदाता को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद मतदान केन्द्र तक मतदान करने जाने के लिए यदि वाहन की आवश्यकता है तो इसकी जानकारी उसे पोर्टल पर ही दर्ज करानी होगी। दिव्यांग मतदाता पोर्टल पर मतदान केन्द्र से व्हीलचेयर, ट्रायसिकल की मांग भी अपनी आवश्यकतानुसार दर्ज करा सकेगा। यदि उसे मतदान में सहायता के लिए स्वयं सेवक की जरूरत है तो इसकी मांग भी उसे पोर्टल पर करनी होगी। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के तुरंत बाद दिव्यांग मतदाता को ऑनलाइन पास या टिकट जारी होगी। जिसे वह डाउनलोड कर सकेगा। इस पास या टिकट की सहायता से वह बिना लाईन में लगे सीधे मतदान केन्द्र के भीतर प्रवेश कर सकेगा और मतदान कर सकेगा। सुगम्य पोर्टल पर ऐसे युवा भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे जो स्वयं सेवक बनकर दिव्यांगों को मतदान में सहायता करना चाहते हैं। लेकिन ऐसे व्यक्ति को किसी राजनैतिक दल से जुड़ा नहीं होना चाहिए। इसके लिए उसे घोषणा पत्र भी देना होगा।
स्वयं सेवी भी करा सकेंगे पंजीयन
सुगम्य पोर्टल पर दिव्यांगों को मतदान में सहायता के लिए वाहन उपलब्ध कराने के इच्छुक स्वयंसेवी संगठन या समाजसेवी संस्थायें भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा भी होगी कि वह स्वयं मतदान में सहायता के लिए अपना सहायक चुन सकता है। उसे ऐसे व्यक्ति का मतदाता परिचय पत्र क्रमांक सहित जरूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराना होगी। दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में सहायता के लिए जिले के ऐसे सभी मतदान केन्द्रों पर जहां दिव्यांगों की संख्या अधिक है, ट्रायसिकल, व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ऐसे मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में सहायता के लिए दिव्यांग मित्र भी नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने-जाने की सुविधा प्रदान करने के लिए तीस वाहनों का पूल भी बनाया गया है।
वर्सन
अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता भी अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह सुविधा दिव्यांगों के लिए प्रदान की जा रही है। इसका लाभ अवश्य उठाए। वहीं स्वयं सेवी भी इसमें सहभागिता दर्ज करा सकते है।
डीव्ही सिंह, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी

ट्रेंडिंग वीडियो