scriptपुलपुट्टा अस्पताल में लटका ताला- | Lock lock in Pulputra Hospital- | Patrika News

पुलपुट्टा अस्पताल में लटका ताला-

locationबालाघाटPublished: Nov 26, 2018 04:48:16 pm

Submitted by:

mukesh yadav

13 महीने से नहीं चिकित्सक

aspatal

पुलपुट्टा अस्पताल में लटका ताला-

कटंगी। क्षेत्र के पुलपुट्टा गांव में बना उप स्वास्थ्य कंेद्र करीब 13 महीनों से बंद पड़ा है। इस अस्पताल में चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं होने की वजह से इस केन्द्र में ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक केन्द्र में एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी थी। जिसके जाने के बाद से यहां कोई भी कर्मचारी पदस्थ नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ नहीं मिल रहा है और उनके जहन में यह सवाल पैदा हो रहा है कि सरकार को जब लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करानी ही नहीं थी तो लाखों रुपए खर्च कर भवन क्यों बनाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मरीज उम्मींद लेकर केन्द्र में आते हैं और बिना दवा के ही वापस लौट जाते हैं। इस स्थिति में प्राइवेट क्लीनिक व फर्जी चिकित्सक ही ग्रामीणों के लिए उपयोगी हो रहे है।
लाखों खर्च, नहीं मिली सुविधाएं-
प्राप्त जानकारी अनुसार करीब 3 साल पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलपुट्टा में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया। इसके बाद ग्रामीणों को उम्मीद जागी थी कि अब फर्जी चिकित्सकों से निजात मिलेगी और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। लेकिन ग्रामीणों की उम्मीद पर तब पानी फिर गया जब अस्पताल में महिला कर्मचारी के जाने के बाद किसी भी चिकित्सक या नर्स की नियुक्ति नहीं हुई। बताया जाता है कि इस उपस्वास्थ्य केद्र पर आसपास के गांव की करीब 5 हजार की आबादी आश्रित है। लेकिन अस्पतालों की भी लचर हालात होने के कारण उपचार नहीं मिल पाता है। लोगों का कहना है कि सरकार भले ही गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का दावा करती हो, लेकिन हकीकत यही है कि लोगों को आज भी प्राइवेट क्लीनिकों का मोहताज होना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि यह अकेले पुलपुट्टा उप स्वास्थ्य केन्द्र की समस्या नहीं है। क्षेत्र के अधिकांश केन्द्र इसी समस्या से जुझ रहे हैं। जनता को निजी अस्पताल में जाने को विवश होना पड़ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से अस्पतालों में आए दिन हंगामा होता हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो