scriptआज घर-घर विराजेंगे भगवान लंबोदर महाराज | Lord Lambaod Maharaj will venerate today's house | Patrika News

आज घर-घर विराजेंगे भगवान लंबोदर महाराज

locationबालाघाटPublished: Sep 12, 2018 08:31:41 pm

Submitted by:

mukesh yadav

प्रतिमाओं को मूर्तिकारों ने दिया अंतिम रूप, प्रतिमाओं को ले जाने का दिनभर चला सिलसिला

ganesh utsav

आज घर-घर विराजेंगे भगवान लंबोदर महाराज

बालाघाट. प्रथम पूज्य भगवान गणेश का १० दिवसीय गणेशोत्सव १३ सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों सहित घर-घर में भगवान गणेश की आज विधि-विधान से पूजा अर्चना कर स्थापना की जाएगी। जिससे मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हंै। स्थापना के एक दिन पूर्व से भक्तों द्वारा गणेश स्थापना के लिए प्रतिमा लेकर ले जाया गया। इस कारण एक दिन पूर्व से ही जिलेभर में गणेशोत्सव का माहौल दिखाई दिया। दूर दराज की गणेश समितियों के पदाधिकारियों ने डोंल नंगाड़ो और डीजे की धुन पर प्रतिमओं को विभिन्न माध्यमों से अपने क्षेत्र तक ले गए। जहां आज प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही १० दिवसीय गणेशोत्सव पर्व शुरू हो जाएगा।
मूर्तिकारों के घर भीड़
गणेश स्थापना के एक दिन पूर्व १२ सितंबर को मूर्तिकारों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। कुछ श्रृदालुओं ने बुधवार को ही गणेश प्रतिमा खरीदकर ले गए। इसके अलावा सार्वजनिक समितियों के द्वारा भी प्रतिमा की बनावट व सजावट देखने उत्साह रहा। बाजार में भी प्रतिमा विक्रय के लिए रखी गई थी। इस कारण प्रमुख चौक चौराहे भी गुलजार नजर आए। यहां अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में लोगों ने पहुंचे खरीदारी करते नजर आए।
स्टेज बनकर तैयार
गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए सार्वजनिक समितियों द्वारा पंडाल व स्टेज तैयार कर लिया गया है। रंग-बिरंगी लाईटिंग से सजावट की जा रही है। वहीं गणेश समिति पदाधिकारीगण अंतिम दिन भी गणेशोत्सव के लिए चंदा एकत्रित करते नजर आए। इधर १० दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक व्यवस्था की गई है।
शहर में यहां विराजेंगे गणराज
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भगवान गणेश की मूर्ति जगह-जगह स्थापित की जाएंगी। इसमें नगर में प्रमुख रूप से राजघाट चौक, सराफा बाजार, विध्नवासिनी समिति, त्रिपुर सुंदरी गणेश समिति भटेरा चौकी, चटपटी गणेश, झांसी रानी चौक, मोतीनगर चौक, बूढ़ी, सरेखा, बैहर के अलावा सरेखा कोसमी, नवेगांव, भटेरा, कुम्हारी रोड सहित अन्य स्थानों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर १० दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कटंगी। 10 दिवसीय गणेश चर्तुर्थी का पर्व गुरूवार से शुरू होने जा रहा है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। घरों, देवालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सजने वाले पंडालों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आज प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां नगर में करीब एक दर्जन से भी अधिक सार्वजनिक स्थलों पर भगवान गणेश की स्थापना कर 10 दिनों तक गणेश स्तुति और वंदना की जाएगी। मॉयल नगरी तिरोड़ी में इस वर्ष गणेश चर्तुर्थी का पर्व नवरात्रि की तरह ही वृहद स्तर पर मनाए जाने की तैयारी है। जीतू अहीर ने बताया कि गुरूवार शाम 7 बजे मूर्ति एवं कलश स्थापना होगी रात्रि 8 बजे गणेश स्तुति एवं भक्ति भजन का आयोजन होगा। 14 सितबंर को जय बजरंग की भजन प्रस्तुती होगी। इसी तरह सभी दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 सितबंर को राहुल प्रेम हिन्दुस्तानी बालाघाट द्वारा देवी जागरण की प्रस्तुती दी जाएगी। 16 को ईनामी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता 17 को मिक्स वाईस द जीजस डांस गु्रप, मुस्कान डॉस गु्रप द्वारा आर्केस्ट्रा, 18 को हास्य कवि सम्मेलन 19 को छत्तीसगढ़ी डांस प्रतियोगिता, 20 को मॉडलिंग शो, 21 को डांस प्रतियोगिता तथा 22 सितबंर को खड़ा तमाशा का आयोजन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो