
हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
बालाघाट. स्थानीय वार्ड नंबर 33 गायखुरी वैनगंगा तट पर स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में 3नवम्बर को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 11 बजे सहस्त्रबाहु चौक मोतीनगर में स्थित भगवान सहस्त्रबाहु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। दोपहर 1 बजे से जिला महिला समिति द्वारा सहस्त्रबाहु मंदिर में रामायण मंडली के द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया गया।
इस संबंध में जिला सर्ववर्गीय कलार समाज जिलाध्यक्ष अमृतलाल धुवारे ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्वजातीयजनों द्वारा गायखुरी स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना, कथा पूजन कर हवन व आरती पश्चात् महाप्रसाद वितरण किया गया। शाम 5 बजे वैनगंगा नदी में दीपदान व शाम के समय सहस्त्रबाहु चौक मोतीनगर में दीप प्रज्जवलित किया गया।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर जिला सर्ववर्गीय कलार समाज महिला समिति अध्यक्ष वंदना पिपलेवार, सचिव सूरज दौने, महिला नगर अध्यक्ष सरिता सोनेकर, यशवंत पिपलेवार, वासुदेव देशमुख, चन्द्रकांत पिपलेवार, गणेश दौने, केवल सोनेकर, अमित हिरवाने, सोहन दौने, मनोहर सोनेकर, मनोज बोरीकर, किशोर सोनेकर, महेश ढोडरे, दशरथ बोरीकर सहित अन्य शामिल रहे।
Published on:
03 Nov 2019 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
