script117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा महानदी निरीक्षण यान | Mahanadi inspection vehicle ran at a speed of 117 km per hour | Patrika News

117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा महानदी निरीक्षण यान

locationबालाघाटPublished: Mar 21, 2021 09:51:12 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

कटंगी तिरोड़ी रेल परियोजना का हुआ सीआरएस

train

समर स्पेशल ट्रेन

बालाघाट. कटंगी-तिरोड़ी रेल परियोजना 14 किलोमीटर का रेल पथ निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। रविवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) आरएन सोनेकर, रेलवे सुरक्षा आयुक्त एएम चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक मनिंदर सिंह उप्पल ने इस रेल पथ का निरीक्षण किया। अधिकारियों का दल नागपुर से रविवार की सुबह करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन तिरोड़ी पहुंचा था। यहां से ट्रॉली में बैठकर करीब 5 घंटे के तक कटंगी-तिरोड़ी रेल पथ का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने जगह-जगह रुक-रुककर रेल पथ पर पुल-पुलियाओं का निरीक्षण किया। रेल विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब हो कि अभी हाल ही में कटंगी तिरोड़ी रेल परियोजना का कार्य पूर्ण हुआ है। हालांकि, अभी इलेक्टिफिकेशन का कार्य होना बाकी है, जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके पूर्व रेल अधिकारियों ने कटंगी तिरोड़ी रेल पथ का निरीक्षण किया है। बता दें कि जब तक कटंगी तिरोड़ी रेल परियोजना में इलेक्टिफिकेशन का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक इस पर रेल का संचालन नहीं होगा।
रविवार को निरीक्षण के बाद रेलवे के तमाम अफसर कटंगी रेलवे स्टेशन से महानदी निरीक्षण यान पर सवार होकर तिरोड़ी के लिए रवाना हुए। यह यान रेल की पटरियों पर 117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा। महानदी इंजन और 14 डिब्बों वाला निरीक्षण यान रेल विभाग के करीब 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बिलासपुर जोन से सुबह 6.45 बजे कटंगी पहुंचा। यहां से यह यान तिरोड़ी के लिए रवाना हुआ और अधिकारियों को तिरोड़ी में छोड़कर फिर कटंगी पहुंचा। जिसमें निरीक्षण के बाद समस्त अधिकारी और कर्मचारी तिरोड़ी की तरफ रवाना हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो