script

मातारानी की जयघोष के साथ जलकुंड में हुई प्रतिमा विसर्जित

locationबालाघाटPublished: Oct 10, 2019 05:46:57 pm

Submitted by:

mahesh doune

मातारानी की पूजा आराधना का पर्व नवरात्रि विधि-विधान के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

मातारानी की जयघोष के साथ जलकुंड में हुई प्रतिमा विसर्जित

मातारानी की जयघोष के साथ जलकुंड में हुई प्रतिमा विसर्जित

बालाघाट. मातारानी की पूजा आराधना का पर्व नवरात्रि विधि-विधान के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। दशहरा की रात से ही मातारानी की प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो दूसरे दिन भी देर रात तक चलता रहा। बुधवार की सुबह से ही मातारानी की प्रतिमा ढोल नगाड़ों व बैंड एवं डीजे की धुनों के साथ विसर्जन के लिए निकाली गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए जयकारों के साथ नदी व तालाबों सहित नहरों में पहुंच पूजा आरती कर विसर्जित की गई।
गौरतलब हो कि इस वर्ष सुरक्षा की मंशा से व नदियों के जल को प्रदूषित होने से रोकने शासन-प्रशासन के आदेशानुसार नदी घाट व तालाब के समीप जलकुंड बनाकर प्रतिमा विसर्जन किया गया। पूजन सामग्री को भी नदी में डालने से मना कर बाहर ही ड्रम में जमा कर नपा के कचरा वाहन से ले जाकर अलग डाला गया।
झूम उठे श्रदालु
प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलते रहा। बैण्ड व डीजे की धुनों पर श्रदालुजन नाचते झूमते मातारानी के जयकारा लगाते प्रतिमा विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौरान युवाओं सहित महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा मातारानी की पूजा आरती कर प्रतिमा विसर्जित किया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था। नगर के प्रमुख चौक चौराहों सहित जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा वैनगंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पुलिस व होमगार्ड के गोताखोर सहित नगरपालिका के कर्मचारी व तैराक भी तैनात किए गए थे। नगरपालिका द्वारा बिजली व पानी की सुविधा की गई थी। प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए जलकुंड में नपा के ही कर्मचारियों द्वारा प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो