scriptरैली, भाषण आदि से दे रहे जनसंख्या नियंत्रण का संदेश | Message of population control giving rally, speech etc. | Patrika News

रैली, भाषण आदि से दे रहे जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

locationबालाघाटPublished: Jul 14, 2019 05:48:29 pm

Submitted by:

mukesh yadav

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

World population day

रैली, भाषण आदि से दे रहे जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

बालाघाट. जिले में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार 11 जुलाई से 11 अगस्त जनसंख्या स्थिरता माह के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी विकासखडों में परिवार विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रों में गर्भनिरोधक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है।
विश्व जनसंख्या दिवस गतिविधियों को दो भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम दंपत्ति पखवाड़ा ग्राम में लख्य दम्पत्ति से संपर्क किया जाना होगा। जनसंख्या स्थरीकरण पखवाडा 11 जुलाई से 11 अगस्त पूरे में माह में सूचना शिक्षा एवं संचार गतिविधियां, रैली, भाषण, कालेजों में निबंध प्रतियोगिता, घर-घर दम्पत्तियों से संवाद कार्यक्रमों का संचालन विभिन्न स्तरों में किया जा रहा है।
जिला स्तर पर 03 महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिले में आयोजित किए गए। जिसमें सीएमएचओ डॉ आरसी पनिका द्वारा शासकीय नवीन हायर सेकेन्डरी विद्यालय बालाघाट में शिक्षारत बच्चों को जनसंख्या के दुष्परिणाम एवं उनके नियंत्रण पर परिचर्चा की गई। जिला अस्पताल में डॉ एके जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। जिले द्वारा निर्धारित दिवस में एलटीटी, एनएसव्हीटी कैम्पों का आयोजन किया जाता है। जिसमें कर्मचारी अधिक से अधिक पात्र दम्पत्ति को स्थाई अस्थाई साधन का लाभ दिलवाए ताकि जनसंख्या स्थिरता माह को सफल बनाया जा सके।
बनाई जाएगी वॉल पेंटिग
जिले के सभी ग्राम आरोग्य केन्द्रों में चिन्हित दम्पत्तियों को रोल माडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए मुलाकात एवं संवाद स्थापित किया जाएगा। जनसामान्य से अधिक से अधिक पात्र परिवारों को परिवार कल्याण की विधियों के प्रदर्शन के लिए जिले में वाल पेन्टिग, स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो