scriptमरार समाज का सामाजिक भवन बनवाने की विधायक ने की घोषणा | MLA announced to build a social building of Marar society | Patrika News

मरार समाज का सामाजिक भवन बनवाने की विधायक ने की घोषणा

locationबालाघाटPublished: Jan 17, 2022 11:37:06 am

Submitted by:

mukesh yadav

कायदी रजेगांव में मनाया गया सावित्रीबाई फुले जन्म जंयति समारोहखनिज निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और विधायक हिना कावरे हुई शामिलजंयती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को ठहराया सहीबड़ी संख्या में शामिल हुए सामाजिक लोग

मरार समाज का सामाजिक भवन बनवाने की विधायक ने की घोषणा

मरार समाज का सामाजिक भवन बनवाने की विधायक ने की घोषणा

बालाघाट. मरारमाली समाज द्वारा ग्राम रजेगांव कायदी में आज माता सावित्रीबाई फुले जन्म जंयति समारोह का भव्य रूप से आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हीना कावरे विधायक लांजी शामिल हुई। समारोह में विधायक प्रदीप जायसवाल ने आगामी विधायक निधि से ग्राम में सामाजिक भवन की उत्साह के साथ घोषणा की। वहीं विधायक हीना कावरे ने जल्द ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की जंयति पर सार्वजनिक अवकाश होने की मांग पर कार्य प्रारंभ करने की बात की।
इस दौरान दोनों विधायकों के अलावा पूर्व सरंपच प्रमोद सिंह बाटे, पालकराम बाहेश्वर, अशोक मरार, गजेन्द्र देशमुख, सजनलाल कावरे, रंजन पंचेश्वर, चंदनलाल खरे, विनय सुराना, आंनद बिसेन, संतोष आड़े, हेमंत देशमुख, दाउद मंसूरी, मोनू लिमजे, रिंकू चापूकर आदि मंचासीन रहे। जिनका भव्य स्वागत किया गया। ग्राम के प्रवेश द्वार से ही गाजे बाजे व पटाके साथ पूरे ग्राम ने अतिथि का स्वागत किया। प्रारंभ ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर उनके कार्यो को याद भी किया गया।
समारोह को मुख्य अतिथीद्वय के अलावा समाज के अध्यक्ष राजेश दांदरे, मदनलाल बाहेश्वर, डॉ प्रमोद सिंह बाटे, सजनलाल कावरे, गजेन्द्र देशमुख आदि ने भी संबोधित किया। समारोह के बाद अतिथीद्वयों ने लंबे समय तक सामाजिक लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।

ट्रेंडिंग वीडियो