scriptHIGH TECH : एप से होगी ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की मॉनिटरिंग | monitoring for App | Patrika News

HIGH TECH : एप से होगी ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की मॉनिटरिंग

locationबालाघाटPublished: Apr 30, 2016 11:38:00 pm

Submitted by:

mantosh singh

तीन दिवसीय ग्राम संसद को प्रभावी बनाने जिला प्रशासन ने हाई टेक तरीका अपनाया है।

balaghat

balaghat


बालाघाट. ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का क्रियान्वयन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। 
अभियान के तहत सभी विकासखंड ग्राम पंचायतों में निर्धारित दिवसों में आयोजित तीन दिवसीय ग्राम संसद को प्रभावी व सफल बनाने कलेक्टर भरत यादव द्वारा सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को पूर्व में ही सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं। अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण के लिए प्रभावी रिपोर्टिंग व मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इसके लिए मोबाइल एप व पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से रिर्पोटिंग की जा रही है।

ऐसे होगा काम

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसे प्ले स्टोर पर ‘ग्राम उदय से भारत उदयÓ लिखकर खोजा जा सकता है। साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल पर भी इसका लिंक उपलब्ध है। इस एप को एंड्रायड फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप का उपयोग ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायक द्वारा प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव व रोजगार सहायक के पास एन्ड्रायड फोन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ग्राम संसद के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी को इस एप के माध्यम से रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए है। रिपोर्टिंग के लिए ग्राम पंचायत द्वारा उसे पूर्व में दिए गए पंचायत दर्पण पोर्टल के यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करते हुए लॉगिन करना होगा। एप में ग्राम संसद के लिए नियत तीन दिवस अनुसार की गई कार्यवाही की नियमित प्रविष्टियां नियत दिवस को ही की जानी है। अभियान के दौरान ग्राम ससंद के तीनों दिवसों की पृथक-पृथक प्रविष्टि, अनिवार्यत: करने के निर्देश दिए हंै। विशेषता यह कि उक्त एप ऑफलाइन भी कार्य करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो