scriptअपने दो बच्चे के साथ फांसी के फंदे पर झूली मॉ, तीनो की मौत | Mother hanging, hanging on the noose with her two children, three dead | Patrika News

अपने दो बच्चे के साथ फांसी के फंदे पर झूली मॉ, तीनो की मौत

locationबालाघाटPublished: Sep 21, 2020 10:54:18 pm

Submitted by:

mukesh yadav

बिरसा थाना क्षेत्र के मानेगांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस

अपने दो बच्चे के साथ फांसी के फंदे पर झूली मॉ, तीनो की मौत

अपने दो बच्चे के साथ फांसी के फंदे पर झूली मॉ, तीनो की मौत

बालाघाट/बिरसा. जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत साल्हेवारा मानेगांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोग जिसमें एक मां और उसके दो बच्चों की फांसी लगाने से मौत हो गई। जानकारी लगने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामींणों का हुजूम लग गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उताकर उनका पीएम करवाया। पूरे मामले की बारीकि से जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में मां ममता पति कृष्णा तड़ावी (25) व उसका पुत्र क्रिस तड़ावी ढाई साल व पुत्री कृतिका तड़ावी डेढ़ साल शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता ने पहले दोनों बच्चो को फांसी पर लटकाया। इसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया गया कि महिला का मायका छत्तीगढ़ लोहारा का है। जिसकी शादी को पांच साल हुए थे। महिला ने इस घटना को अंजाम क्यो दिया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिरसा थाना प्रभारी डेहरिया के अनुसार उनके द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को बैहर न्यायालय में व्यस्तता के चलते मामले में पूरी छानबीन नहीं हो पाई है। संभवता मंगलवार तक घटना का कारण सामने आने की बात पुलिस कर रही है। तीनों के शवों को पीएम के लिए बिरसा अस्पताल में लेे जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामींण भी अस्पताल पहुंच गए थे। सभी खासकर बच्चों की मौत को लेकर अफसोस व्यक्त करते नजर आए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो