scriptनिर्दलीय के हाथों वारासिवनी नपा की नगर सरकार | Municipal government of warasivani NP in the hands of independents | Patrika News

निर्दलीय के हाथों वारासिवनी नपा की नगर सरकार

locationबालाघाटPublished: Aug 10, 2022 09:25:16 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

सरिता दांदरे अध्यक्ष तो प्रीति शिव उपाध्यक्ष निर्वाचितअध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर भाजपा को मिली हार

निर्दलीय के हाथों वारासिवनी नपा की नगर सरकार

निर्दलीय के हाथों वारासिवनी नपा की नगर सरकार

बालाघाट. निर्दलीय के हाथों नगर पालिका परिषद वारासिवनी की नगर सरकार हो गई है। बुधवार को हुए निर्वाचन में विधायक प्रदीप जायसवाल समर्थक पार्षद सरिता दांदरे अध्यक्ष तो प्रीति शिव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर हार का सामना करना पड़ा है। पीठासीन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों को ही निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नगर सरकार के गठन के बाद विजयी जुलूस निकालकर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।
नगर पालिका परिषद वारासिवनी में बुधवार को निर्दलीय पार्षद सरिता मनोज दांदरे ने अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन जमा किया था। वहीं भाजपा की ओर से रितु आलोक खरे को प्रत्याशी बनाया गया था। 15 वार्डों वाले इस निकाय में निर्वाचन के दौरान सरिता दांदरे को 10 और रितु खरे को 5 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए विधायक जायसवाल समर्थक पार्षद प्रीति संतोष शिव ने नामांकन जमा किया। वहीं भाजपा की ओर से आशुतोष कोहाड़ को प्रत्याशी बनाया गया था। उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में भी निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शिव को 10 और आशुतोष कोहाड़ को 5 मत मिले। इस तरह से दोनों ही पद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में निर्दलय पार्षद 5-5 मतों से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पीठासीन अधिकारी द्वारा दोनों ही निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। विदित हो कि नपा वारासिवनी में 15 वार्ड हैं। जिसमें विधायक प्रदीप जायसवाल के समर्थक 10 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। जबकि भाजपा के 5 ही पार्षद निर्वाचित हो पाए हैं। यहां पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। निर्दलीय पार्षदों का शुरू से ही बहुमत था। जो अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन होने तक बना रहा।
जुलूस निकालकर मनाया जीत का जश्न
नपा वारासिवनी में निर्दलीय की नगर सरकार बनने के बाद विधायक प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला गया। जायसवाल समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। वहीं मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।
इनका कहना है
नपा में निर्दलीय पार्षदों की सरकार बनी है, यह मतदाताओं और क्षेत्रीय जनता की जीत है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश देने के लिए पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रत्याशी बनाया है। नगर विकास के लिए सरकार से राशि लाई जाएगी। अधोसंरचना विकास के लिए नपा के खर्चों में कमी की जाएगी।
-प्रदीप जायसवाल, विधायक, वारासिवनी

ट्रेंडिंग वीडियो