scriptराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी ने प्रमाणपत्र दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार | National Trivia player gives certificate to the collector | Patrika News

राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी ने प्रमाणपत्र दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार

locationबालाघाटPublished: Jun 04, 2019 06:56:08 pm

Submitted by:

mahesh doune

राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी श्रद्धा भागड़कर ने 63 वीं राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का उपलब्धि प्रमाणपत्र दिलाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

balaghat

राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी ने प्रमाणपत्र दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार

बालाघाट. राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी श्रद्धा भागड़कर ने 63 वीं राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का उपलब्धि प्रमाणपत्र दिलाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कराते खिलाड़ी श्रद्धा ने बताया कि इसके पूर्व भी कई बार कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्यमंत्री ऑनलाइन में शिकायत की गई। लेकिन जून 2017 से अब तक प्रमाणपत्र प्रदान नहीं किया गया है।
इस संबंध में राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी श्रद्धा ने बताया कि 15 से 19 सितम्बर 2017 को इंदौर में राज्य स्तरीय शालेय कराते खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें जिले एवं संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसी तरह मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 63 वीं राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता दिल्ली में दिसम्बर 2017 में भाग लेकर कांस्य पदक जीता था। लेकिन मुझे शिक्षा विभाग द्वारा जबलपुर में 29 अगस्त 2018 को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। जिस उपलब्धि के लिए मुझे सम्मानित किया गया उस राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के प्रवीणता प्रमाण पत्र आज तक प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2017 से 2019 तक मेरे द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर कार्यालय एवं मुख्यमंत्री शिकायत में लगातार आवेदन कर मांग की गई लेकिन आज तक प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र उपलब्धि प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए जिससे खिलाडिय़ों का शासन एवं सरकार की व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो