scriptअज्ञात नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या | Naxalites shot dead in rural areas | Patrika News

अज्ञात नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

locationबालाघाटPublished: Jun 21, 2019 04:23:28 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

पुलिस मुखबिरी के शक में की हत्यालांजी थाना क्षेत्र के डाबरी चौकी अंतर्गत ग्राम मुंडा गांव की घटना

balaghat

अज्ञात नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

बालाघाट. लांजी थाना क्षेत्र के डाबरी चौकी अंतर्गत चौरिया-पित्तकोना के पास मुंडा गांव में बीती रात्रि अज्ञात नक्सलियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक ब्रजलाल पंद्रे मुंडा गांव का ही निवासी था। एसपी अभिषेक तिवारी ने इस घटना की पुष्टि भी की है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्चिंग तेज कर दी है।
एसपी अभिषेक तिवारी के अनुसार ब्रजलाल पंद्रे पहले नक्सली दलम में संगम सदस्य था। ब्रजलाल पंद्रे पर करीब 8-9 मामले भी दर्ज थे। करीब 5 वर्ष पूर्व उसने सरेंडर कर दिया था। दो वर्ष पूर्व ही वह जेल से रिहा हुआ था। एसपी के अनुसार 20 जून की रात्रि में करीब चार-पांच हथियार बंद अज्ञात नक्सलियों ने मुंडा गांव में पहुंचकर ब्रजलाल पंद्रे की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसके शव को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरसा लाया जा गया। जहां शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज प्रकरण को जांच लिया।
मृतक की पत्नी दशमी बाई पंद्रे के अनुसार २० जून की रात्रि करीब ९ बजे अज्ञात पांच हथियार से लेस नक्सली घर पहुंचे थे। जिसमें एक महिला नक्सली शामिल थे। उन्होंने उनके पति से पहले हाथ मिलाया, इसके बाद उसके हाथ को पीछे से बांध दिया। इसके बाद गांव के चौराहे पर लाकर कनपटी में गोली मार दी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो