scriptनिकेतन ने किया विभिन्न महिला मंडलों का सम्मान | Niketan did the honor of various women's boards | Patrika News

निकेतन ने किया विभिन्न महिला मंडलों का सम्मान

locationबालाघाटPublished: Mar 11, 2019 01:22:39 pm

Submitted by:

mukesh yadav

नुुतन कला निकेतन में महिला स्वास्थ शिविर का किया गया आयोजन

mahila diwas

निकेतन ने किया विभिन्न महिला मंडलों का सम्मान

बालाघाट। शहर के नुतनकला निकेतन के तत्वाधान में नि:शुल्क महिला रोगों की जांच व उपचार शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इस शिविर का आयोजन त्रिलोकचंद शांतिदेवी कोचर ट्रस्ट के सहयोग से किया गया था। शिविर के दौरान प्रमुख रूप से त्रिलोकचंद कोचर, निकेतन के अध्यक्ष रूपकुमार बनवाले एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
शिविर में डांॅ सुषमा देशमुख, डॉ अनिता पारासर, डॉ क्षमता रानी पवार, डॉ मीरा अरोड़ा, डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ कंचना तेजवानी, डॉ शशि गिरी एवं डॉ सुधीर देशमुख, डॉ एके जैन, डॉ नरेन्द्र हरिनखेड़े, मुलायम जैन, डॉ अक्षय अरोड़ा, धर्मेन्द्र रामटेके और टेक्निकल स्टॉफ द्वारा स्त्री रोगों की नि:शुल्क् जांच व उपचार किया गया। साथ ही दवाईया मुफ्त में दी गई।
इन बीमारीयो का हुआ ईलाज
इस शिविर में गर्भाशय के अंदर, छाती में गठान, अनियमित ध्ज्यादा खुन जाने वाली माहवारी, बीज नलिका अंदरूनी बाजु से बंद होना, मुहं में दो सप्ताह से छाले, दांतों की जांच, गर्भाशय के अंदर का परदा, माहवारी में अचानक खुन ज्यादा जाना, माहवारी में खुन में कम आना, पुराने कंेसर के मरीज, आखंो की जांच, नि:संतान की और अन्य समस्या से ग्रसित हो तो उसका नि:शुल्क उपचार किया गया।
महिला मंडलो का किया सम्मन
कार्यक्रम में राही मेमोरियल सर्वमहिला मंडल, अन्नापुर्णा महिला मंडल, तारिणी महिला मंडल, रानी दुर्गावती महिला मंडल, ब्राहम्ण समाज, वैनगंगा सामुहिक, कुनबी समाज, सखी महिला मंडल, राजपुत महिला मंडल, कायस्थ विकास परिषद, सिंधु युवा महिला मंडल, मुस्कान महिला मंडला, मांझी कन्हार महिला मंडल एवं अन्य महिला मंडल का सम्मान निकेतन द्वारा किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो