scriptओवरब्रिज की नहीं सुविधा फाटक खुलने काफी इंतजार | No overbridge facility, long wait for the gate to open | Patrika News

ओवरब्रिज की नहीं सुविधा फाटक खुलने काफी इंतजार

locationबालाघाटPublished: Nov 19, 2019 06:48:27 pm

Submitted by:

mahesh doune

नगर के सरेखा व भटेरा रेल्वे क्रासिंग में टे्रन के गुजरते समय आए दिन लंबा जाम लग जाता है।

ओवरब्रिज की नहीं सुविधा फाटक खुलने काफी इंतजार

ओवरब्रिज की नहीं सुविधा फाटक खुलने काफी इंतजार

बालाघाट. नगर के सरेखा व भटेरा रेल्वे क्रासिंग में टे्रन के गुजरते समय आए दिन लंबा जाम लग जाता है। बालाघाट स्टेशन से ट्रेन जाने व आने के समय दोपहर में स्कूली बच्चों की छुट्टी होते समय भटेरा रेल्वे क्रासिग में लंबा जाम लग जाता है। इस मार्ग पर लोगों की दिन भर आवा-जाही अधिक रहती है। इसके अलावा मार्ग में प्रमुख निजी स्कूल व कॉलेज भी है। जिससे स्कूल के छुट्टी के समय स्कूली वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ब्राडगेज संघर्ष समिति व जिलेवासियों द्वारा सरेखा व भटेरा चौकी में ओवरब्रिज बनाने कई बार मांग की गई। लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हुआ है।
दोनों ओर लगती है लंबी कता
जिले सहित नगर मुख्यालय में दिनों दिन यातायात का दबाव बढ़ते जा रहा है। वर्तमान समय में दो पहिया व चौपहिया वाहनों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे कुछ ही देर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिससे आवागमन सुचारू रूप से संचालित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इनका कहना है
रेल्वे मंडल द्वारा ओवरब्रिज निर्माण के लिए कोई आदेश नहीं मिला है। निर्माण के लिए ५० प्रतिशत केन्द्र सरकार व ५० प्रतिशत राज्य व रेल प्रशासन देता है। लोगों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।
आरएस कुशवाहा, स्टेशन मास्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो