scriptजमीन विवाद को लेकर साले ने की जीजा की हत्या  | Of brother killing brother over land dispute | Patrika News

जमीन विवाद को लेकर साले ने की जीजा की हत्या 

locationबालाघाटPublished: Jan 13, 2017 06:15:00 pm

Submitted by:

Prashant Sahare

बीच-बचाव करने आई भांजी को भी कुल्हाड़ी मार किया घायल

balaghat

balaghat


बालाघाट. कटंगी थाना के समदपुरी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने जीजा की कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई 25 वर्षीय भांजी को भी कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक बहरासिंह पिता चरणसिंह मर्सकोले (58) व घायल पुष्पा पति विनोद चौहान (25) होना बताया गया। घटना के बाद आरोपी सूर्यपाल उइके ने थाना में जाकर स्वयं सरेंडर हो गया।
मामला संबंध में मृतक की पत्नी जीरनबाई ने बताया कि शुक्रवार को सुबह मजदूरी करने गई थी। घर में पति व मां सद्दोबाई, पुत्री दुर्गा, एवं बहन की लड़की पुष्पा थे। जमीनी विवाद को लेकर चाचा के लड़के सूर्यपाल उइके (30) ने अपने जीजा बहरासिंह को कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आई भांजी पुष्पा के सिर व हाथ में भी कुल्हाड़ी से वार किया। गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए कटंगी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां पहुंचते ही बहरासिंह ने दम तोड़ दिया। पुष्पा की हालत गंभीर है जिसका उपचार किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो