scriptसड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल | One killed, two injured in road accident | Patrika News

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

locationबालाघाटPublished: Jun 27, 2020 08:58:37 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

वैवाहिक समारोह में जाने के दौरान हुआ हादसा

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

बालाघाट. क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनोरा में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। बिनोरा में बाइक और चौपहिया वाहन के बीच भिड़ंत हो गई थी। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति रूपलाल नागेश्वर (३७) की गोंदिया उपचार कराने ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रानककोड़ी निवासी रूपलाल नागेश्वर (३७) अपनी बड़ी मां और अपने भाई के साथ ग्राम भानेगांव से बगड़मारा अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा था। तभी बिनोरा की गोलाई में बैल गाड़ी को ओवरटेक करते समय एक चार पहिया वाहन के साथ बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें रूपलाल गंभीर रुप से घायल हो गया था। इस दौरान वहां से गुजर रही किरनापुर एसडीएम निकिता मण्डलोई ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने शासकीय वाहन से किरनापुर स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टरों ने घायल रूपलाल का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय बालाघाट के लिए रेफर कर दिया और बालाघाट के डॉक्टरो ने रूपलाल का प्राथमिक उपचार के बाद गोंदिया रेफर कर दिया। लेकिन रूपलाल की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोट आई, जिनका उपचार चल रहा है। दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
इसी तरह बालाघाट से चरेगांव मार्ग पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को चरेगांव के समीप नेहरा नदी के पास बाइक और ट्राला में टक्कर हो गई। इस घटना में नगरवाड़ा निवासी अंकित राहंगडाले का पैर टूट गया। जबकि उनकी बहन और भांजी को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बालाघाट रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चरेगांव चौकी प्रभारी राजेश पटेल मौके पर पहुंचे। वाहन को जब्त कर चरेगांव चौकी में खड़ा करवा दिया है। वहीं मामले की जांच कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो