scriptधान की हो रही खरीदी, परिवहन हो रहा धीमा | Paddy procurement slow down transportation | Patrika News

धान की हो रही खरीदी, परिवहन हो रहा धीमा

locationबालाघाटPublished: Dec 08, 2017 11:45:38 am

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

६.९४ लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी

balaghat news
बालाघाट. जिले के धान उत्पादक किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने और उन्हें बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। इसके लिए 161 केन्द्र बनाए गए है। इन केन्द्रों पर 15 नवंबर से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। 7 दिसंबर तक इन केन्द्रों पर 20 हजार 703 किसानों से 6 लाख 94 हजार 716 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
१६१ केन्द्रों में हो रही खरीदी
जिला आपूर्ति अधिकारी गोविंद दुबे ने बताया कि चालू खरीफ सीजन में 7 दिसंबर तक जिले के 161 केन्द्रों पर किसानों से खरीदे गए धान के एवज में उनके खाते में 107 करोड़ 68 लाख 11 हजार रुपए की राशि जमा कराई जा चुकी है। किसानों से कामन मोटा धान 1550 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। खरीदे गए धान का तेजी से उठाव कर गोदामों में पहुंचाया जा रहा है। 7 दिसंबर तक 4 लाख 62 हजार 47 क्विंटल धान का परिवहन कर कैपों तक पहुंचाया गया है।
१५ जनवरी तक होगी खरीदी
इस वर्ष जिले में 3 लाख 60 हजार मिट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए एक लाख 02 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध कराए गए है। सभी 161 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 जनवरी तक ही की जाएगी।
ओपन कैप में लगी ट्रकों की कतार
इधर, धान की खरीदी समर्थन मूल्य में तो हो रही है, लेकिन उसका परिवहन काफी धीमा हो रहा है। इतना ही नहीं जिन केन्द्रों से धान का परिवहन हो रहा है, उन वाहनों को खाली कराने में काफी समय लग रहा है। जिसके कारण ओपन कैपों में वाहनों की लंबी कतार लगने लगी है। वहीं खरीदी केन्द्रों में बड़ी मात्रा में धान खुले में पड़ी हुई है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो