scriptपं. दीनदयाल उपाध्याय की भाजपा ने मनाई पुण्यतिथि | Pandit Deendayal Upadhyay's BJP celebrated its death anniversary | Patrika News

पं. दीनदयाल उपाध्याय की भाजपा ने मनाई पुण्यतिथि

locationबालाघाटPublished: Feb 11, 2020 08:58:26 pm

Submitted by:

mahesh doune

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण निधी एकत्रीकरण व भाजपा का ध्वज फहराकर मनाया गया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की भाजपा ने मनाई पुण्यतिथि

पं. दीनदयाल उपाध्याय की भाजपा ने मनाई पुण्यतिथि

बालाघाट. भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि एकात्मवाद दर्शन पर व्याख्यान माला का आयोजन करने के साथ ही समर्पण निधी एकत्रीकरण व भाजपा का ध्वज फहराकर मनाया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसमें बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, भाजयुमो अध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज, दिलीप चौरसिया, संजय खण्डेलवाल, नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक बिसेन ने कहा कि आज हम 11 फरवरी को पं. दीनदयाल की जयंती समर्पण दिवस के रूप मनाते हैं। जिसमें कार्यकर्ता अर्थ के रूप में अपना सहयोग संगठन को देता है जिससे हमारी गतिविधियां संचालित होती हैं। हमारा संगठन व सरकार सबका साथ . सबका विकास के साथ काम कर रहे है। इस देश और समाज को विकास की नई राह पर हम ले जा रहे है, इसी भाव से समस्त 125 करोड़ देशवासियों का विकास देश का विकास है। हमारी केन्द्र सरकार भी एकात्म मानववाद दर्शन के सिद्धांत पर चल रही है। जिसका परिणाम है कि योजनाओं का सफल संचालन कर जनमानस को लाभ पहुंचाने का प्रयास हम कर रहे है। हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पं. दीनदयाल उन्होंने सभी से एकात्म मानववाद दर्शन का अनुसरण करने संकल्प दिलाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो