scriptमास्क नहीं लगाने वालों से वसूला गया  जुर्माना | Penalty charged to those who did not apply masks | Patrika News

मास्क नहीं लगाने वालों से वसूला गया  जुर्माना

locationबालाघाटPublished: Aug 09, 2020 07:51:38 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

रोको-टोको अभियान के तहत की गई कार्रवाई

मास्क नहीं लगाने वालों से वसूला गया  जुर्माना

मास्क नहीं लगाने वालों से वसूला गया  जुर्माना

बालाघाट. जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है और बगैर मास्क लगाए सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। कलेक्टर दीपक आर्य के मार्गदर्शन में 8 अगस्त को बालाघाट, मलाजखंड, तिरोड़ी, बैहर में मास्क नहीं लगाने वाले 162 लोगों से 26 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।
एसडीएम बैहर गुरूप्रसाद के नेतृत्व में 8 अगस्त को मलाजखंड में रोको-टोको अभियान के अन्तर्गत 49 लोगों से 4900 रुपए, बैहर में 54 लोगों से 5400 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इसी प्रकार बालाघाट में रोको-टोको अभियान के तहत मास्क नहीं लगाने वाले 38 लोगों से 3900 रुपए, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 व्यक्तियों से 9750 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। इस दौरान मास्क पहनने और सैनिटाइजर का उपयोग करने के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया। वहीं तिरोड़ी तहसील में रोको-टोको अभियान के तहत 21 लोगों के विरुद्ध मास्क नहीं लगाने के कारण 2100 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो