बालाघाट

मिलन समारोह में कवियों ने छेड़ी रचनाओं का राग

गायत्री शक्तिपीठ कर दीपावली मिलन समारोह संपन्न

बालाघाटNov 16, 2018 / 09:26 pm

mukesh yadav

मिलन समारोह में कवियों ने छेड़ी रचनाओं का राग

बालाघाट. शहर के प्रेमनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दीपावली मिलन का प्रेरणा भरा समारोह संपन्न किया गया। इस अवसर पर नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, चिकित्सकीय, धार्मिक, आध्यात्मिक आदि संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही। विचक्षण जैन अस्पताल अध्यक्ष त्रिलोकचंद कोचर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामकुमार रामारिया, वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानचंद बाफना, महावीर इंटर नेशनल अध्यक्ष डॉ बीएम शरणागत, इंजिनियर दिवाकर सिंह, ढालसिंह बिसेन, दिनेश श्रीवास्तव, वैश्य समाज अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, सहमत के राजेन्द्र शुक्ल सहज, अशोक सागर मिश्र, मो. युनुश खान एवं समाज सेविका कृष्णा मिश्रा के करकमलों वेदमंत्रों की ध्वनी के बीच दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
स्वागत उद्बोधन में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी डॉ चारुदत्त जोशी ने आमंत्रित सभी संस्था प्रतिनिधियों, परिजनों का अभिनन्दन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम संयोजक महेश खजांची ने प्रतिवर्ष किए जाने वाले दीपावली मिलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए देश काल और परिस्थितियों की ओर सभी का ध्यानाकर्षित करते हुए सकारात्मक प्रयासों को बढ़ाने का आव्हान किया। डॉ बीएम शरणागत ने गायत्री परिवार के इस प्रयास पर प्रशन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर कवि सम्मलेन का संचालन करते हुए वीर रस के कवि राजेन्द्र शुक्ल ने उपस्थित कवियों, शायरों और साहित्यकारों के सम्मान में पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए सरस्वती वंदना हेतु प्रथम कड़ी में अशोक सागर मिश्र को आमंत्रित किया। इसके बाद क्रमश: हिमांशु जैन शैलाब, दिनकर राव दिनकर, अनुज तिवारी, राजकुमार जैन, ज्ञानचंद बाफना, साजिद खैरो, सरिता सिंघई कोहिनूर, प्रीति बरखा, कवि गोपाल देव नीरद, प्रणय श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, डॉ रामकुमार रामारिया को अपनी रचनाएं पढऩे आमंत्रित किया। सभी ने मिलन समारोह में अपनी-अपनी कविताओं की एक से बढ़कर एक रचानाएओं का राघ छेड़ा। जिसकी सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि त्रिलोकचंद कोचर ने अपने उद्बोधन में गायत्री परिवार के समाज को जोड़े रखने वाले सेवा भावी प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सभी का स्वरुचि स्नेह भोज भी आयोजित किया गया था।

Home / Balaghat / मिलन समारोह में कवियों ने छेड़ी रचनाओं का राग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.