scriptपोला पाटन आज, घेउनजारी नारबोद कल | Pola Patan today | Patrika News

पोला पाटन आज, घेउनजारी नारबोद कल

locationबालाघाटPublished: Aug 20, 2017 08:29:00 pm

Submitted by:

mukesh yadav

शहर सहित जिले के ग्रामीण अंचल में पोला पाटन पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है।

pola

pola

बालाघाट. प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर सहित जिले के ग्रामीण अंचल में पोला पाटन पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। आज २१ अगस्त को ‘तान्हा पोलाÓ पर्व मनाया जाना है। जिसके चलते बाजार भी गुलजार दिखाई दे रहे हैं। वहीं पोला पाटन पर्व के दूसरे दिवस नारबोद (मारबत) पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर भी लोग खरीदारी में जुटे दिखाई दे रहे हैं।
पोला पाटन पर्व एक तरह से कृषकों से जुड़ा हंै। इस दिन भगवान ‘नंदीÓ की पूजा अर्चना कर विभिन्न पकवान बनाकर उन्हें खिलाया जाता है। ग्रामीण अंचल में पोला पर्व के दिन ‘मवेशियोंÓ को रंग-बिरंगे सजाकर आखर चौक में लाया जाता है व आरती उतारकर घर-घर ले जाते हैं ताकि अन्य लोग भी पूजा अर्चना कर सके। मवेशी ना होने पर लकड़ी के नंदी मंगाकर पूजा की जाती है। बाजार में 150 से 200 रुपए की दर पर लकड़ी के नंदी बिकने आए हुए हैं।
यहां होगा आयोजन
पोला पाटन पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के बाजारों से नंदी के अलावा गुब्बारे, रंग, बेगड़ व अन्य साज सामग्री की खरीदी करते लोग नजर आए। इस दिवस खुशहाली व समृद्धि की कामना की जाती है। मुख्यालय में बूढ़ी, जयहिंद टॉकीज मैदान, भटेरा के आगे पोला पाटन पर्व पर नंदी पूजा का आयोजन होगा।
गेउन जा रही नारबोद
पर्व की कड़ी में मंगलवार को नारबोद पर्व मनाया जाना है। इसको लेकर भी जिलेवासियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। हॉलाकि इस बार कलेक्टर ने नारबोद पर्व पर अवकाश को बंद कर दिया है। जिसकों लेकर नाराजगी के भाव भी देखे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भगवान कृष्ण ने इस दिन पूतना राक्षसनी का वध किया था। तब से यह पर्व मनाया जाता है। इस दौरान नारबोद यानि की पूतना राक्षसनी का एक पुतला बनाकर नगर भ्रमण कराया जाता है। जिसे शहर की सीमा के बाहर जलाया जाता है। इस पर्व का जिले में काफी खुमार रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो