scriptअपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली | Police organized awareness rally for prevention of crimes | Patrika News

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

locationबालाघाटPublished: Jan 20, 2021 07:02:33 pm

Submitted by:

mukesh yadav

महिलाओं के विरुद्ध-

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

बालाघाट. शासन के निर्देशानुसार पुलिस के साथ मिलकर सभी विभाग महिला जन-जागरूकता अभियान ”सम्मानÓÓ को संचालित कर रहे हैं। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत बुधवार को कटंगी पुलिस एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में स्कूली छात्राएं शामिल हुई। पुलिस द्वारा महिला अपराधों के प्रति सजग एवं जागरूक होने का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाएं निर्भीक होकर सही निर्णय लें, महिला एवं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए जन मानस को कानून के विधिक प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के निवारण के लिए विधिक सलाह देते हुए साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नम्बर डॉयल 100, 1090, 1098 तथा मप्र पुलिस के मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र रानाड़े एवं पुलिस अमला मौजूद रहा। इस अवसर पर एसआई उपराड़े ने कहा कि महिलाएं आज भी सड़कों पर अकेले चलने से डरती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को सुरक्षित बनाने का जिम्मा सिर्फ पुलिस का नहीं है, बल्कि समाज के लोगों का भी कर्तव्य है. इसीलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो