script

साइबर फ्रॉड मामले के आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगालेगी पुलिस

locationबालाघाटPublished: Jun 19, 2021 09:38:55 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

साइबर फ्रॉड मामले का एक आरोपी पहुंचा जेल, दो की ली एक दिन की पीआर, विकास, संजय से पुलिस कर रही है पूछताछ

साइबर फ्रॉड मामले के आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगालेगी पुलिस

साइबर फ्रॉड मामले के आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगालेगी पुलिस

बालाघाट. ऑनलाइन मोबाइल खरीदी-बिक्री फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे तीन आरोपितों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक आरोपित को जेल पहुंचा दिया गया। जबकि दो आरोपित को पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इन दोनों ही आरोपितों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने संजय पिता संतोष मेहतो (२१), नितिन उर्फ विकास सिंह पिता सतेन्द्र सिंह (१९) और सुशांत कुमार पिता संजय कुमार अग्रवाल (२१) को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से संजय मेहतो और विकास सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं सुशांत अग्रवाल को न्यायालय से ही जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साइबर फ्रॉड मामले में आरोपितों द्वारा पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया जा रहा है। हालांकि, आरोपितों ने जो जानकारियां दी है, वह सभी उनके साथी व झारखंड राज्य से जुड़ी हुई है। जिसके चलते पुलिस अब इन आरोपितों के पुराने रिकार्ड को भी खंगालेगी। ताकि उनसे पुलिस को कुछ सुराग मिल सकें। हालांकि, प्रारंभिक विवेचना में पुलिस को आरोपितों से साइबर फ्रॉड के बारे में ही जानकारी मिल पाई है, लेकिन वह भी पुख्ता नहीं है। इधर, साइबर फ्रॉड मामले में मप्र के सिवनी जिले और बालाघाट के किरनापुर के आरोपितों की गिरफ्तारी अभी भी नहीं हो पाई है।
विदित हो कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक १५ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से दो आरोपित अभी पुलिस रिमांड पर है जबकि १३ आरोपितों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा ४१३, ४१९, ४२०, ४६७, ४६८, ४०३, ४०६, ४११,१२० बी, २०१ भादवि, ६६ बी, ६६ डी आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो