script

तालियों की थाप के साथ कत्थक नृत्य का अभ्यास

locationबालाघाटPublished: Jun 01, 2018 12:36:59 pm

Submitted by:

mukesh yadav

शहर के नूतन कला निकेतन में इन दिनों कत्थक नृत्य का अभ्यास सहित गीत संगीत व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों को विधाए सिखाई जा रही है।

dance

तालियों की थाप के साथ कत्थक नृत्य का अभ्यास

बालाघाट. शहर के नूतन कला निकेतन में इन दिनों कत्थक नृत्य का अभ्यास सहित गीत संगीत व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों को विधाए सिखाई जा रही है। संस्था में सुबह 7 बजे से ही निकेतन में चहल पहल शुरू हो जाती हैं। बच्चों का आना पालकों का उन्हें छोड़ कर जाना और 8 बजते ही संगीत की धुन, तबलों की थाप के साथ बच्चों की किलकारी सुनने में आ जाती है। कुछ दिन पहले नाट्य कार्यशाला कर नाटक राम रमैया दिखाया और अब एक कदम आगे बढ़कर यहां 5 से 14 साल तक के बच्चों के लिए रंग तरंग निकेतन के संग कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें कत्थक, लोकनृत्य, लोकगीत, नाटक, पेटिंग और वेस्र्टन डांस की क्लास लगाकर बच्चों को रंगमंच से गाड़े रहे हंै। इसके बाद निकेतन द्वारा लुप्त हो रही कला जिसे हम डंढ़ार के नाम से जानते हैं उसका भी आयोजक संस्कृति विभाग मप्र के सहयोग से करने वाला है। जिसमें हमें अपने जिले के लोक नाट्य डंढार का सौभाग्य प्राप्त होगा। निकेतन के अध्यक्ष ने बताया कि लोक नाट्य डंढार के आयोजन को भव्यता प्रदान करने लिए निकेतन ने 3 जून को जिले के सभी डंढार मंडलियों को चर्चा हेतु निकेतन परिसर में 12 बजे उपस्थित होने निवेदन किया गया है।
ऑल इंडिया कराते चेम्पियनशीप में लवकुमार नगपुरे को मिला दूसरा स्थान
बालाघाट. मुंबई में आयोजित हुई 34 वीं ऑल इंडिया कराते चेम्पियनशीप में बालाघाट के समनापुर निवासी लवकुमार नगपुरे को दूसरा स्थान मिला है। लवकुमार की सफलता पर स्नेहीजनों में हर्ष व्याप्त हैं। ज्ञात होवें कि 34 वीं ऑल इंडिया कराते चेम्पियनशीप का आयोजन मुंबई लोनावाला में 26 से 30 मई तक किया गया। पूरे राज्यों से कराते खिलाड़ी शामिल होने पहुंचें थे। जिसमें बालाघाट से चार कराते प्रतियोगी माया ठाकरे, अरुण नगपुरे, लवकुमार नगपुरे समनापुर व अनिल सावनकर उकवा शामिल हुए थे। जिसमें लवकुमार नगपुरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान प्राप्त कर बालाघाट का नाम गौरान्वित किया। छात्र लव कुमार द्वारा कांस्य पदक हासिल किया गया। जिसे प्रशस्ति पत्र व कांस्य पदक दिया गया। ज्ञात होंवे कि लवकुमार नगपुरे समनापुर में सहकारी सेवा समिति के कर्मचारी धनेश नगपुरे के सुपुत्र हैं। जैसे ही लवकुमार की सफलता के संदर्भ में ग्रामीणों को ज्ञात हुआ समनापुर में खुशी का माहौल बन गया व धनेश पटेल के आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी गई। जिला लोधी समाज ने भी लव कुमार नगपुरे की कराते चेम्पियनशीप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


ट्रेंडिंग वीडियो