scriptप्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएंगा | Prime Minister Modi's birthday will be celebrated as Seva Week | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएंगा

locationबालाघाटPublished: Sep 15, 2019 05:43:00 pm

Submitted by:

mahesh doune

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएंगा

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएंगा

बालाघाट. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन, पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प व स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संकल्प दिलाया जाएंगा। उक्त जानकारी भााजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, सांसद ढालसिंह बिसेन ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में दी।
उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएंगा। जो के 14 सितम्बर से 20 सितम्बर चलेगा। इस दौरान जिले के सभी तहसीलों में सेवा सप्ताह प्रमुख भारती पारधी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जाएंगा। बालाघाट विधानसभा की सेवा सप्ताह प्रभारी मौसम हरिनखेड़े, परसवाड़ा हेमेन्द्र क्षीरसागर, कंटगी मुकेश चौकसे को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वारासिवनी, बैहर और लांजी में भी इस अभियान को चलाया जाएंगा।
ये रहे शामिल
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, भाजपा नेत्री मौसम हरिनखेड़े, भारती पारधी सहित अन्य शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो