scriptप्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से किया संवाद | Prime Minister spoke to the women of the country | Patrika News

प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से किया संवाद

locationबालाघाटPublished: Jul 12, 2018 07:50:42 pm

Submitted by:

mukesh yadav

कहा सशक्त महिला ही सशक्त समाज का कर सकती है निर्माण, नपा में एलईडी टीव्ही से हुआ संवाद का सीधा प्रसारण

pm modi

प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से किया संवाद

बालाघाट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशभर की स्व सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर उनके अनुभव जाने। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका उनके आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर भी चर्चा की। वहीं कहां कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के संवाद के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर की नगरपालिका परिषद में भी किया गया। यहां एलईडी टीव्ही के माध्यम से प्रसारण का प्रबंध किया गया था।
कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री भारती पारधी, मौसम हरिनखेड़े, नपा उपाध्यक्ष वीणा कनौजिया, पार्षद सरिता सोनेकर, गौरी लिल्हारे, लक्ष्मी जैसवाल, फैहमिदा शेख साबिर, अलका रामटेक्कर, रक्षा हरिनखेड़े, मिनाक्षी हरिनखेड़े, कृष्णासिंह, ऊषा धुवारे, साधना शुक्ला, सहित महिला एवं बाल विभाग की अन्य कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं व महिला स्व सहायता समूहों की बहनें उपस्थित रहे।
१०२ महिला समूह का गठन
कार्यक्रम के संबंध में नपा अध्यक्ष अनिल धुवारे ने बताया कि देश में बदलाव की लहर है। आज हमारे देश की महिलाएं न केवल शैक्षिक रूप से सक्षम हो रही हैं, बल्कि उन्होंने स्व सहायता समूहों के माध्यम से अपनी आजीविका में क्रांतीकारी परिवर्तन लाया है और अब वे आर्थिक रूप से भी सक्षम हो गई हैं। देश में महिलाओं की स्थिति में आ रहे बदलाव की समीक्षा के लिए पीएम मोदी द्वारा स्व सहायता समूहों की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से बालाघाट में करीब 102 महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया गया है।
देश में बदलाव की लहर है। आज हमारे देश की महिलाएं न केवल शैक्षिक रूप से सक्षम हो रही हैं, बल्कि उन्होंने स्व सहायता समूहों के माध्यम से अपनी आजीविका में क्रांतीकारी परिवर्तन लाया है और अब वे आर्थिक रूप से भी सक्षम हो गई हैं। देश में महिलाओं की स्थिति में आ रहे बदलाव की समीक्षा के लिए पीएम मोदी द्वारा स्व सहायता समूहों की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो