scriptप्राचार्य कुसराम पदोन्नत सहायक संचालक बने- | Principal Kusram became promoted to Assistant Director- | Patrika News

प्राचार्य कुसराम पदोन्नत सहायक संचालक बने-

locationबालाघाटPublished: Aug 11, 2019 09:12:51 pm

Submitted by:

mukesh yadav

प्राचार्य को शाला परिवार ने दी विदाई

vidai

प्राचार्य कुसराम पदोन्नत सहायक संचालक बने-

कटंगी। शासकीय कन्या उमावि के प्राचार्य सीएस कुसराम को स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक संचालक के पद पर पदोन्नत किया है। राज्य शिक्षा सेवा में विकासखंड स्तर पर यह पद निर्मित किया गया है। जिसके चलते प्राचार्य कुसराम को कटंगी विखं में इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग में विकास खंड स्तर पर सहायक संचालक का पद सृजन होने के बाद वह पहले सहायक संचालक के रूप में बतौर जाने जाएंगे। प्राचार्य कुसराम को सहायक संचालक बनाए जाने पर कटंगी विकासखंड शिक्षा विभाग में काफी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं उनके प्राचार्य पद से हटने के बाद स्कूली छात्राओं एवं सहकर्मियों में खुशी और गम दोनों ही दिखाई पड़ रहा है।
शनिवार को शासकीय कन्या शाला परिवार ने प्राचार्य सीएस कुसराम को एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। शाला परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य एवं दीघार्यु की कामना की। इस दौरान कुसराम भी मौजूद रही। शाला परिवार की तरफ से प्राचार्य कुसराम को उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्य सीएस कुसराम के साथ शैक्षणिक कार्य का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य ने अपनी कर्मठ, ईमानदार और अनुशासनप्रिय छवि की वजह से शिक्षा विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह करीब 5 साल पूर्व इस संस्था में आए थे। उस वक्त की स्थितियों को उन्होंने विपरित परिस्थितियों में बदला। शैक्षणिक कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किए। इसी का नतीजा रहा कि संस्था की छात्राओं ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपनी पहचान बनाई। इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक दर्पण गौतम एवं शाला परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो