scriptसमस्याओं का ऐसे किया जा सकता है निदान | Problems like this can be diagnosed | Patrika News

समस्याओं का ऐसे किया जा सकता है निदान

locationबालाघाटPublished: Sep 16, 2017 02:09:35 pm

Submitted by:

mukesh yadav

बढ़ रही समस्याओं से कैसे निदान पाने वालेंटियरों को दिया गया प्रशिक्षण

vidhik sewa
बालाघाट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शुक्रवार को जिला न्यायालय में पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विशेष न्यायाधीश डीके त्रिपाठी, आसिफ अब्दुल्लाह रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी विभूति तिवारी तथा प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ओपी सनौडिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
इस दौरान विशेष न्यायाधीश डीके त्रिपाठी ने समाज में बढ़ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए मध्यस्थता योजना व मध्यस्थता द्वारा समस्याओं से कैसे निदान पा सकते हंै, उसके बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षुओं को बताया। जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स योजना पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो तथा दायित्वों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही समाज में रहकर वे किस प्रकार से आम नागरिकों को शीघ्र न्याय प्राप्त करने में सहायक हो सकते हंै बताया गया। इस प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि नवीन पैरालीगल वालेंटियर्स को प्राधिकरण में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है। समाज के हित में कैसे काम करना है। कैसे उनके साथ व्यवहार करना है तथा उन्हें किस प्रकार की सेवाएं विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मुहैया कराई जाती है। इन सभी उक्त जानकारियों से अवगत कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
बालाघाट। भाजपा पार्टी ने स्वच्छता ही सेवा है का अभियान १५ सितंबर से प्रांरभ कर दिया है। जिसका समापन २ अक्टूबर को किया जाएगा। इस अभियान में तहत भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने यह सकंल्प लिया है कि आगामी १७ सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को एक सेवा दिवस के रूप मे मनाया जाएगा तथा ढीमटोला स्थित नदी किनारे फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। करने की जानकारी शुक्रवार कासे केा आयोजित पत्रकारवार्ता मे भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश रंगलानी ने दी।
रंगलानी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी शहर की प्रत्येक गलियों में झाड़ू लगाकर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। क्योकि महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता का संदेश भारतवासियों को दिया था। साथ ही देश के पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोई पार्टी कार्यालय में जश्न नहीं मनाया जाएगा, बल्कि लोगों की सेवा भाव किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला पंचायत, नपा के अलावा अन्य सभी जगह के मंडल अध्यक्षों के अलावा सांसद, विधायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके तहत नगर में इन दिनो सुबह १ घंटा स्वच्छता का संदेश देने के लिए कार्य किया जाएगा। अभियान के तहत जिला अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो