scriptबिजली, पेयजल की समस्या से है परेशानी, रोजगार की भी कमी | Problems with electricity, drinking water problems, lack of employment | Patrika News

बिजली, पेयजल की समस्या से है परेशानी, रोजगार की भी कमी

locationबालाघाटPublished: Sep 16, 2018 09:50:08 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

भाजपा-कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत वाले बूथों की ग्राउंड रिपोर्ट

balaghat news

बिजली, पेयजल की समस्या से है परेशानी, रोजगार की भी कमी

बालाघाट. जिले का परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी विधायक मधु भगत लगातार सक्रिय है। जनता की समस्याओं को सुन भी रहे हैं। लेकिन किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में रोजगार की समस्या भी बनी हुई है। विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस के मधु भगत को चनेवाड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन के बूथ में तो भाजपा के रामकिशोर कावरे को शासकीय प्राथमिक शाला भवन तिवड़ीकला के बूथ में सर्वाधिक मत मिले है।
किसानों की समस्या बनी गंभीर
इ स बूथ पर वैसे तो सर्वाधिक मत भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर कावरे को मिले है। यहां भाजपा नेता सक्रिय तो रहे, लेकिन समस्याओं का निरारकरण नहीं हो पाया है। आज भी किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम पंचायत तिवड़ीकला में दो बूथ है। एक तिवड़ीकला और तिवड़ीखुर्द। इस ग्राम पंचायत की जनसंख्या 1572 है। 2013 के चुनाव में शासकीय प्राथमिक शाला भवन तिवड़ीकला के बूथ में 648 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इस बूथ में कांग्रेस के मधुभगत को केवल 96 मत मिले थे। जबकि ९ लोगों ने नोटा की बटन दबाई थी। इस बूथ में किसानों की समस्याएं मुंह फाड़े खड़ी है। यहां सिंचाई के साधन, बिजली और पानी की समस्या मुख्य रुप से बनी हुई है। आवागमन के लिए सड़क का निर्माण हो चुका है। अनेक बार यहां के किसानों और ग्रामीणों ने इन प्रमुख समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासन का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
नहीं होती सुनवाई
ग्रामीण विश्वनाथ रिनायत, जीवनलाल कटरे, चमरु मड़ावी सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने समस्याओं को लेकर अनेक बार शिकायतें की। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती है। जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां नेताओं की सक्रियता लगातार बनी रहती है।
विधानसभा क्षेत्र परसवाड़, जिला बालाघाट
बूथ क्रमांक 185
मतदान केन्द्र प्रा.शाला भवन तिवड़ीकला
भाजपा को मिले वोट 488
कुल पड़े वोट 648
समस्याओं का नहीं हो पाया निराकरण
इ स बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक मधुभगत को को सर्वाधिक मत मिले हैं। इस बूथ पर 1173 में से 725मतदाताओं ने मधु भगत के पक्ष में मतदान किया। जबकि भाजपा के रामकिशोर कावरे को २६१ लोगों ने अपना मत दिया। इस बूथ पर 20 लोगों ने नोटा का उपयोग किया। वैसे ग्राम पंचायत नगरवाड़ा के अंतर्गत चनेवाड़ा ग्राम आता है। इस पूरे ग्राम पंचायत की आबादी1892 है। चनेवाड़ा और नगरवाड़ा में दोनों में अलग-अलग बूथ है। जहां मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाता है। इस बूथ में ही नहीं बल्कि क्षेत्र में रोजगार के साधन नहीं होने से ग्रामीणों को पलायन करना पड़ता है। बिजली की समस्या बनी रहती है। बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे विधायक मधुभगत इस क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। वे ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनते हैं। इतना ही नहीं उसके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास भी करते हैं।
वन्य जीवों से खतरा
ग्रामीण राम सिंह, सोमबती बाई, बिपतलाल टेकाम, पवन टेकाम, सुखचंद धुर्वे, चुनेश कटरे, ओमेश्वर भगत सहित अन्य ने बताया कि यह गांव जंगल किनारे बसा हुआ है। जिसके कारण हमेशा वन्य जीवों से खतरा बना रहता है। ये वन्यजीव फसलों को भी काफी क्षति पहुंचाते हैं। जिसके कारण किसानों को काफी आर्थिक क्षति होती है।
बूथ क्रमांक 103
मतदान केन्द-शासकीय प्राथमिक शाला भवन चनेवाड़ा
2013 में कांग्रेस
को मिले वोट 725
कुल पड़े वोट 1173
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो