scriptइस्लामी नारों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी ने किया नगर भ्रमण | Procession-e-Mohammadi toured the city with Islamic slogans | Patrika News

इस्लामी नारों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी ने किया नगर भ्रमण

locationबालाघाटPublished: Oct 19, 2021 10:55:09 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

सलातो सलाम का नजराना पेश कर मांगी देश में अमन-चैन, शांति के लिए दुआएं

इस्लामी नारों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी ने किया नगर भ्रमण

इस्लामी नारों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी ने किया नगर भ्रमण

बालाघाट. नगर मुख्यालय सहित जिले में ईद मिलादन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान चौक-चौराहों को आकर्षक झांकियों व रोशनी से सजाया गया था। बीते 11 दिनों से शहर की मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन चल रहे थे। 19 अक्टूबर को सुबह परचम कुशाई के बाद से ईदे मिलाद की रौनक चहुंओर छा गई। दिन भर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहा। मुस्लिम धर्मावलंबियों के सबसे बड़े पर्व में अल सुबहा से ही इबादत का दौर शुरू हो गया। जहां घर-घर खीर सहित अन्य मीठे पकवान बनाकर फातिहा दी गई।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह 9.30 बजे जामा मस्जिद चौक में पेश इमाम जाहिद रजा साहब द्वारा परचम कुशाईय झंडा वंदन किया गया। जहां सलातो सलाम के बाद करीब 10 बजे इस्लामी नारो के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी शहर गस्त के लिए शानो शौकत के साथ रवाना हुुुआ, जो जामा मस्जिद से अंजुमन शादी हाल, चांदनी चौक, बैहर रोड से शास्त्री चौक होते हुए नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण को बाद जुलूस अंजुमन शादी हाल पहुंचा। जहां सलातो सलाम का नजराना पेश कर देश में अमन-चैन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआएं कर जुलूस ए मोहम्मदी का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो