नगर में निकाली शोभायात्रा, अहिंसा का दिया संदेश
भगवान महावीर को कराया नगर भ्रमण
महावीर स्वामी की जयंती पर हुए विविध आयोजन
बालाघाट
Published: April 14, 2022 09:53:54 pm
बालाघाट. अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी की जयंती १४ अप्रैल को जैन समुदाय द्वारा हर्षोल्लास से धार्मिक आस्था के साथ मनाई। 14 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सुबह 5.30 बजे महावीर भवन से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके बाद सुबह 7 बजे महावीर चौक पर ध्वजारोहण, सुबह ८.30 बजे से पाश्र्वनाथ भवन में गुरू भगवंतो का प्रवचन हुआ। इसके बाद सुबह 9.15 बजे पाश्र्वनाथ भवन से भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंची। वहीं दोपहर 2.30 से 3 बजे तक सामयिक आराधना की गई। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
शोभायात्रा के दौरान भगवान महावीर को सकल जैन समाज द्वारा पालकी में रखकर व रथ में बैंडबाजा की मधुर धुनों के साथ महावीर स्वामी के जयघोष करते हुए नगर का भ्रमण कराया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर महावीर स्वामी के जीवो और जीने दो के नारे को चरितार्थ किया। शाम भक्ति भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत कर शीतल पेयजल व शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के महिला पुरूष व युवा सहित बच्चें भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। विदित हो कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण की पाबंदिया हटने से जैन समाज द्वारा महावीर स्वामी के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज उपस्थित रहा।
गौरतलब हो कि चैत माह की शुक्ल त्रयोदशी के दिन हर वर्ष महावीर जयंती मनाई जाती है। महावीर जयंती को महावीर स्वामी जन्म कल्याणक नाम से भी जाना जाता है। जैन समुदाय का यह सबसे प्रमुख पर्व है। महावीर जयंती के अवसर पर जैन मंदिरों में महावीर की मूर्तियों का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। जैन धर्म के २४ वें तीर्थकर महावीर स्वामी ने अहिंसा त्याग व तपस्या का संदेश दिया। उन्होंने अपनी इंद्रियों को जीत लिया था। इससे इन्हें जितेन्द्र भी कहा जाता है।
मंत्री कावरे शुक्रवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की अहिंसा परमो धर्म की शिक्षा को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

नगर में निकाली शोभायात्रा, अहिंसा का दिया संदेश
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
