scriptदेवी मंदिरों में 24 घंटे चलेगी रामायण | Ramayana will run 24 hours in Devi temples | Patrika News

देवी मंदिरों में 24 घंटे चलेगी रामायण

locationबालाघाटPublished: Jul 09, 2020 09:05:37 pm

Submitted by:

mukesh yadav

सावन में अखंड रामायण की शुरूआत

देवी मंदिरों में 24 घंटे चलेगी रामायण

देवी मंदिरों में 24 घंटे चलेगी रामायण

बालाघाट। सावन मास में प्रत्येक साल लाउड स्पीकर और धूमधाम के साथ अखंड रामायण का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार कोविड.19 के चलते सावन मास में श्रद्धालुगण शारीरिक दूरी बनाकर अखंड रामायण पाठ कर रहे हंै। वारासिवनी की गर्रा पंचायत के गर्राटोला स्थित देवी मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन ग्रामीणजनों की सहायता से प्रारंभ किया गया है। यह पाठ 24 घंटे तक चलेगा। सावन मास के पहले सोमवार से चालू अखंड रामायण पाठ को संपन्न करवाने में लालचंद बिसेन, तुलसी पटले, तीरथ पटले, भीष्म राहंगडाले, नरेंद्र सहारे, ओमप्रकाश कटरे, सत्यम पटले, योगेंद्र पटले, टेकलाल राहंगडाले समेत अन्य श्रद्धालुओं द्वारा करवाया जा रहा है। युवा श्रद्धालु ओमप्रकाश कटरे ने बताया कि गर्रा पंचायत के गर्राटोला गांव में प्रत्येक साल सावन मास के शुरूआत होते ही अखंड रामायण पाठ का आयोजन देवी मंदिर परिसर में किया जाता है। यह आयोजन सभी ग्रामीणों की तरफ से करवाते हंै। अखंड रामायण का पाठ का आयोजन अच्छी बारिश होने की कामना और गांव में सुख शांति समेत खुशियाली बनी रहे इस मकसद से करते हंै। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों से गांव में इस तरह के आयोजन करवाते आ रहे है। जो आज के युवा भी इस परंपरा का निवर्हन करने में जुटे है। अखंड रामायण पाठ का समापन भजन मंडली के साथ संपन्न किया जाएगा। जिसके बाद महाप्रसादी का वितरण शारीरिक दूरी बनाकर करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो