scriptशीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर्व में होंगे धार्मिक आयोजन | Religious events will be held at Navratri festival in Sheetla Mata Tem | Patrika News

शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर्व में होंगे धार्मिक आयोजन

locationबालाघाटPublished: Sep 21, 2019 08:58:56 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

बैठक में तैयार की कार्ययोजना

शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर्व में होंगे धार्मिक आयोजन

शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर्व में होंगे धार्मिक आयोजन

बालाघाट. नवरंग सेवा समिति नेवरगांव के नेतृत्व में प्राचीन सिद्ध पीठ श्री शीतला दुर्गा मंदिर प्रांगण नेवरगांव में 10 दिवसीय शारदेय नवरात्र पर्व 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नौ दिनों तक विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनेक निर्णय लिए गए।
समिति सदस्यों ने बताया कि 29 सितंबर को शाम ७ बजे 171 ज्योति कलशों की स्थापना की जाएगी। रात्रि में सत्य साईं महिला मंडल गोपीटोला द्वारा जस देवी की प्रस्तुति दी जाएगी। 30 को रात्रि में आदर्श महिला मंडल जीरनबाई नेवरगांव वा द्वारा देवी जस गायन, 1 अक्टूबर को रात्रि में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता जूनियर वर्ग, 2 को रात्रि 9.30 बजे मां हिंगलाज देवी जागरण जबलपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 3 को रात्रि 7.30 बजे से 301 परिवार द्वारा संगीतमय महाआरती, गायन गढ़वाल महिला मंडल द्वारा, रात्रि 9.30 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 4 को रात्रि 9.30 बजे दुय्यम शायरी का मुकाबला, 5 को रात्रि 9.30 बजे जिला स्तरीय रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता होगी। 6 को गरबा नृत्य प्रतियोगिता, 7 को दोपहर ३ बजे कलश, जवारा विसर्जन और रात्रि 7.30 बजे महाप्रसाद का वितरण होगा। रात्रि 9 बजे नवरंग द्वारा योगा प्रदर्शन और प्रतियोगी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 8 को दोपहर 1 बजे से दशहरा विजय जुलूस नगर भ्रमण किया जाएगा। वहीं शाम ७ बजे रावण दहन किया जाएगा। इस बैठक में नवरंग सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक राणा, सचिव अजय परिमल, कोषाध्यक्ष रिंकू चौधरी, उपाध्यक्ष परमानंद हरिद्वाज, लोखुराम बोपचे, सह सचिव महेश बोपचे, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सोनवाने, विकास मेश्राम, गुलेंद्र भगत, यकिन चौधरी, बसंत तुरकर, नीतीश हरिद्वाज, रमेश धुर्वे, डॉक्टर केके कठौते, रमेश भगत सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो